{"_id":"348c6ff793e3249eb9bf3954e66c5360","slug":"ramdev-statement-on-black-money-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC में लिस्ट सौंपने को रामदेव ने बताया छोटी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SC में लिस्ट सौंपने को रामदेव ने बताया छोटी पहल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 29 Oct 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा रामदेव ने काले धन वाले 627 लोगों की सूची बंद लिफाफे में सर्वोच्च न्यायालय को देने का स्वागत किया पर कहा कि मोदी सरकार की यह छोटी पहल है, बड़ा काम अभी बाकी है। यदि भाजपा के लोग इसमें शामिल हैं तो उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
लंबी प्रक्रिया, लगेगा समय
बुधवार को पतंजलि योगपीठ स्थित अपनी कुटिया में पत्रकारों से रामदेव ने कहा कि प्रक्रिया लंबी है, इसमें समय लगेगा। कालेधन ने देश की अर्थव्यवस्था बिगाड़ दी है। यही वजह है कि वे वर्ष 2009 से कालेधन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस पर प्रहार करते हुए बाबा ने कहा कि पिछली सरकार ने 10 वर्षों में एक बार भी कालाधन वापस लाने का प्रयास नहीं किया। जबकि मोदी सरकार ने आते ही पहल की है।
विज्ञापन
50 से ऊपर के नोट हो बंद
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री को आर्थिक नीति से संबंधित एक दस्तावेज सौंपा था। वे चाहते हैं कि 50 के नोट से बड़े सभी नोट बंद कर दिए जाएं। ऐसा होगा तो कालाधन कहीं ले जाना भी मुश्किल हो जाएगा।