फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ramdev maggi.

देसी मैगी का शोर, पर पतंजलि में तैयारियां नहीं

Wed, 10 Jun 2015 03:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 10 Jun 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
ramdev maggi.

देशभर में मैगी पर प्रतिबंध लगने के बाद बाबा रामदेव की ओर से देसी मैगी लाने की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लेकिन फिलहाल हकीकत यह है कि पतंजलि योगपीठ में इसकी तैयारियां कहीं नहीं है।

विज्ञापन


पतंजलि योगपीठ के सभी फोनों पर नई उत्पादन की जानकारी इन दिनों दिनभर मांगी जा रही है। इसके लिए प्रदेश से ही नहीं बाहरी प्रदेशों से भी फोन आ रहे हैं। फूड पार्क से जुड़े अधिकारी यह जवाब लगातार दे रहे हैं कि फिलहाल पतंजलि बाजार में देशी मैगी नहीं उतार रहा है।
विज्ञापन


पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने भी स्वीकार किया कि ऐसा कोई सेटअप तैयार नहीं किया गया है। जब उनसे बाबा रामदेव के बयान के बाबत पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जब बाबा कह रहे हैं तो यही सच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हमारे लिए सर्वाधिक संतोष का विषय यह है कि देश की जनता ने देसी मैगी हम से चाह रही है। जबकि देश में कई बड़े-बड़े संस्थान हैं। जनता के विश्वास पर पतंजलि के उत्पादन खरे उतरे हैं। समय आने पर हम जनता की मांग अवश्य पूरी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed