फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ramdev liable for murder in patanjali food park.

'बाबा रामदेव हैं पतंजलि में हुई मौत के जिम्मेदार'

Fri, 29 May 2015 12:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 May 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
ramdev liable for murder in patanjali food park.

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने फूड पार्क प्रकरण में स्वामी रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


गुरुवार को देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखातिब किशोर ने कहा कि स्वामी रामदेव ने स्थानीय लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने का वादा किया था और इसी वादे को लेकर लोग फूड पार्क में पहुंचे थे।

किशोर ने भाजपा पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया और 31 मई को काला दिवस मनाने का ऐलान किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पतंजलि हर्बल एवं फूड पार्क के उत्पादों की ढुलाई को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था।
विज्ञापन


इस झगड़े में एक की मौत के लिए स्वामी रामदेव को जिम्मेदार मानते हुए गिरफ्तार किया जाना चाहिए। किशोर ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और स्वामी रामदेव के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस 31 मई को मनाएगी काला दिवस

ramdev liable for murder in patanjali food park.

किशोर ने भाजपा और केंद्र सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के नाम पर झूठा प्रचार कर रही है। जन कल्याण पर्व मनाया जा रहा है और इसमें जन कल्याण जैसी कोई बात नही है।

भाजपा के इस झूठे प्रचार के खिलाफ कांग्रेस 31 मई को काला दिवस मनाएगी। इसके तहत हर जिले में कांग्रेस विरोध जताएगी और लोगों के सामने सही स्थिति रखेगी। राजधानी में कांग्रेस गांधी पार्क से जुलूस निकालेगी।

किशोर ने कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर भी जोर दिया और कहा कि सभी जन प्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों का कोटा तय कर दिया गया है। कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।

बताया गया कि सदस्यता अभियान को गति देने के लिए आठ जून के बाद से मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का संयुक्त दौरा होगा। इसके तहत आठ को टिहरी, नौ को उत्तरकाशी, दस को चमोली, 11 को रुद्रप्रयाग और 12 को पौड़ी का दौरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed