फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ramdev is the practice of publicizing job not yoga says harish rawat

योग नहीं प्रचार साधना है रामदेव का कामः हरीश

Fri, 25 Oct 2013 04:49 PM IST
अमर उजाला, लक्सर
अमर उजाला, लक्सर Updated Fri, 25 Oct 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
Ramdev is the practice of publicizing job not yoga says harish rawat

केंद्रीय मंत्री हरीश रावत ने जनता दरबार के बाद प्रेस वार्ता में कहा कि कुंवर प्रणव चैंपियन की लालबत्ती वापस लिए जाने से न तो पिछड़ा वर्ग नाराज है और न ही लोकसभा चुनाव पर प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव के भाई से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। रामदेव प्रचार साधना करते हैं योग नहीं।

निष्ठावान व समर्पित दबंग नेता
एक सवाल के जवाब में श्री रावत ने कहा कि खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन कांग्रेस के निष्ठावान व समर्पित दबंग नेता है। उनका पार्टी में हमेशा सम्मान रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चैंपियन से राज्यमंत्री का दर्जा वापस लिए जाने से ओबीसी वर्ग की नाराजगी या लोकसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान होने के सवाल ही नहीं उठता है। सरकार ने ओबीसी के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामदेव योग साधना करते हैं
मंत्री ने कहा कि वह पहले समझते थे कि योग गुरु बाबा रामदेव योग साधना करते हैं, लेकिन वह योग नहीं प्रचार साधना कर रहे हैं। उनके भाई द्वारा एक व्यक्ति को बंधक बनाए जाने का गलत काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed