फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ramdev claim he can make people young

रामदेव का दावा: बूढ़ों को कर सकता हूं जवान

Thu, 05 Jun 2014 06:08 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 05 Jun 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
ramdev claim he can make people young

योगगुरु बाबा रामदेव ने दावा किया है कि उन्होंने बूढ़ों को जवान बनाने का नुस्खा ढूढ़ लिया है। बाबा जल्द इस पर काम शुरू करने वाले हैं।

विज्ञापन


योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि योग, प्राणायाम और आयुर्वेद कायाकल्प कर देते हैं। इस क्षेत्र में भ्रमण करते हुए हमें बूढ़े को जवान बनने की कला आ गईं है।

कहा कि व्यक्तित्व विकास पर कईं प्रयोग करने के बाद व्यक्ति प्रबंधन पर काम शुरू हो गया है।

नुस्खे से उम्र पर पा सकते हैं काबू

ramdev claim he can make people young

पतंजलि योगपीठ में चल रहे शिविर के दौरान बाबा ने कहा कि आंदोलन चलाने के लिए लाखों-करोंड़ों की संख्या में युवा मिल गए हैं।

जब भी समय आया, युवा हमारे साथ खड़े नजर आए। युवा न होते तो बूढ़ों को जवान बनाने की कला हमें बखूबी आती है।

योग के माध्यम से उम्र पर काबू पाया जा सकता है। बाबा ने कहा कि युवा वर्ग चेतना की ऐसी धारा है, जो सबको बहाकर साथ ले जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को दिया खास मंत्र

ramdev claim he can make people young

करीब 25 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित करते हुए रामदेव ने कहा कि रोगों और युवाओं के बीच शत्रुता का संबंध है। बाबा ने कहा क‌ि युवाओं के लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है।

युवा चाहें तो किसी भी असंभव को संभव बना सकते हैं। आलस्य और प्रमाद युवाओं के आस-पास नहीं फटकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed