योगाचार्य आयंगर का रामदेव से था गहरा रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रख्यात योगाचार्य वीकेएस आयंगर के निधन पर स्वामी रामदेव की पतंजलि योगपीठ में शोक की लहर दौड़ गई है। आयंगर के साथ स्वामी रामदेव का गहरा रिश्ता था।
बाबा रामदेव ने कहा कि देश ने आधुनिक युग के पतंजलि को खो दिया है। यह देश उनका सदैव ऋणी रहेगा।
योगपीठ से गहरा रिश्ता
आयंगर के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि वे उनके पुणे स्थित प्रतिष्ठान में जाकर उनसे मिले थे। वर्ष 2011 में पतंजलि योगपीठ में हुए अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन में भाग लेने के लिए आयंगर हरिद्वार आए थे।
वे बेहद सरल प्रवृति के व्यक्ति थे। उनका पूरा जीवन योग की विधाओं पर साधना में बीत गया। उनके द्वारा योग के क्षेत्र में किए गए काम को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
योगी होने के साथ ही गृहस्थ भी
योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आयंगर की स्थूल देह भले हमारे बीच न रही हो किंतु उनके विचार शक्ति देते रहेंगे।
वे योगी होने के साथ-साथ गृहस्थ भी थे। समाज को क्या चाहिए यह वे भली भांति जानते थे। आयंगर ने योग को पूरे विश्व में फैलाने के कार्य में अहम भूमिका निभाई।