फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ram rahim verdict buses and express train canceled form uttarakhand  

उत्तराखंड से पंजाब समेत तीन राज्यों में जाने वाली कई बसें और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द 

Fri, 25 Aug 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला ,देहरादून Updated Fri, 25 Aug 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
ram rahim verdict buses and express train canceled form uttarakhand  

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकुला की सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद मचे बवाल के मद्देनजर उत्तराखंड से पंजाब समेत तीन राज्यों में जाने वाली बसें और ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 

विज्ञापन


हरियाणा और पंजाब के लिए रोडवेज बसों का संचालन बंद होने के बाद अब देहरादून से राजस्थान जाने वाली ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया गया है। बसें निरस्त किए जाने की वजह से यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आईएसबीटी से हरियाणा और पंजाब के विभिन्न इलाकों को जाने वाली 50 बसें लगातार दूसरे दिन भी रवाना नहीं हो पाईं। वहीं, शुक्रवार को आईएसबीटी से रोजाना राजस्थान जाने वालीं 25 बसों का संचालन भी नहीं हो पाया। इससे जहां यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी वहीं निगम को भी लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर जाने वाली लाहौरी एक्सप्रेस निरस्त

ram rahim verdict buses and express train canceled form uttarakhand  

आईएसबीटी में हरियाणा और पंजाब के लिए बस पकड़ने पहुंचे यात्रियों संतोष रावत, विजय थपलियाल, रानी पोखरियाल, जयकृष्ण सैनी आदि जैसे कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें बेहद जरूरी काम से अंबाला, यमुनानगर और चंडीगढ़ जाना है, लेकिन बसोें का संचालन नहीं होने से वे नहीं जा पा रहे हैं। दूसरी ओर परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि जब तक स्थिति सामान्य नही हो जाती, बसों का संचालन ठप रहेगा।

अमृतसर जाने वाली लाहौरी एक्सप्रेस निरस्त
दून रेलवे स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक देहरादून से अमृतसर जाने वाली लाहौरी एक्सप्रेस को अग्रिम आदेशों तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि शनिवार को यह ट्रेन आई, लेकिन रेलवे बोर्ड के आदेश पर इसे रवाना नहीं किया गया। जिससे इस ट्रेन से पंजाब जाने वाले यात्रियों के साथ ही लोकल यात्री भी परेशान रहे।

हरिद्वार से पंजाब-हरियाणा जाने वाली पांच ट्रेनें रदद् 

ram rahim verdict buses and express train canceled form uttarakhand  

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को लेकर सीबीआई की कोर्ट में सुनवाई और उसके बाद हुए बवाल को देखते हुए शुक्रवार से हरियाणा और पंजाब जाने वाली पांच ट्रेनों और रोडवेज बसों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 स्थगित ट्रेनों में श्री गंगानगर, अमृतसर-जनशताब्दी, जम्मूतवी-हेमकुंड, हरिद्वार-बाडमेर, हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस शामिल हैं। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि हिंसा के चलते हरियाणा-पंजाब जाने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन स्थगित कर दिया गया है। 

रोडवेज एआरएम एसएस चौहान ने बताया कि हरिद्वार से प्रतिदिन दस बसें हरियाणा और पंजाब के लिए जाती थी, लेकिन शुक्रवार से इनका संचालन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब इन बसों को काशीपुर, हल्द्वानी के लिए लगाया गया है। पंजाब-हरियाणा से आने वाली करीब 150 बसें भी शुक्रवार को हरिद्वार नहीं पहुंची। जिसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed