{"_id":"65967553727bcdbfa60d84de","slug":"ram-mandir-pran-pratistha-program-in-ayodhya-preparations-intensified-in-uttarakhand-also-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रदेश में भी तैयारियां तेज, सीएम ने दिए ये खास निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रदेश में भी तैयारियां तेज, सीएम ने दिए ये खास निर्देश
Thu, 04 Jan 2024 02:44 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:44 PM IST
सार
मुख्यमंत्री धामी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोगों से घरों में दीपोत्सव के साथ ही कलश यात्रा, राम कथा, घाटों की सफाई करने की अपील की। सीएम ने उत्तरायणी को इस बार अयोध्या समारोह की थीम पर आयोजित किए जाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों से दीपोत्सव के साथ ही विभिन्न आयोजन इस अवधि में करने की अपील की।
विज्ञापन
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों में भी इस समारोह को लेकर विशेष उमंग एवं ऊर्जा का माहौल है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी को इस बार अयोध्या समारोह की थीम पर आयोजित किया जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: खुशखबरी...छात्रों के बस्ते का बोझ होगा कम, बोले शिक्षा मंत्री- नए सत्र से लागू होगी नई व्यवस्था
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने लोगों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर घरों में दीपोत्सव करने की अपील की। साथ ही कहा कि इस अवधि में कलश यात्राओं के अलावा राम कथा आयोजित करने के साथ ही प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाया जाए। इसके अलावा स्कूलों में राम के आदर्शों पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं।