स्वामी अच्युतानंद ने सीएम योगी पर बोला हमला, कहा संतों को पेंशन देने के बजाय भव्य राम मंदिर बनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से संतों को पेंशन दिए जाने संबंधी घोषणा करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसी घोषणाएं करने के बजाय यूपी सरकार को अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हिंदू जनमानस राम मंदिर निर्माण के लिए बड़ी उम्मीदों से भाजपा सरकार की ओर देख रहा है। सोमवार को यहां जारी एक बयान में भूमापीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि पेंशन देने की बात कहकर योगी आदित्यनाथ संतों का दायरा सीमित करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि संत तो विश्वव्यापी है। योगी आदित्यनाथ को बताना चाहिए कि अगर पेंशन देने की बात है तो उसका आधार और मानक क्या रहेंगे। उन्होंने कहा कि संतों को पेंशन देने के बजाय अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए।
साथ ही स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर उर्फ रावण द्वारा अपने नाम के आगे आजाद लिखे जाने पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद देश के प्रमुख क्रांतिकारी रहे हैं।
जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अहम भूमिका निभाई। किसी और के द्वारा अपने नाम के सामने आजाद लिखा जाना उचित ही नहीं बल्कि चंद्रशेखर आजाद का अपमान है। स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि चंद्रशेखर उर्फ रावण एक जातिवादी संगठन के नाम पर काम कर रहे हैं।
ऐसे में उन्हें अपने नाम के आगे आजाद लिखने से बचना चाहिए। जब वह राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए काम करेंगे तब वे ऐसा कर सकते हैं। इस बारे में उन्होंने केंद्र के गृहसचिव को भी पत्र लिखकर आपत्ति जताई है।