Ram Mandir Bhumi Pujan: देवभूमि उत्तराखंड में में जश्र का माहौल, बदरीनाथ में किया गया पूजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास पूजन को लेकर उत्तराखंड में भी उत्साह चरम पर है। आज देवभूमि उत्तराखंड में श्रीराम मंदिर का जश्न दिवाली की रूप में मनाया जाएगा। हिंदूवादी और सामाजिक संगठनों के सदस्य घरों में दीपोत्सव मनाएंगे। वहीं, प्रसाद वितरण व अन्य कार्यक्रम होंगे।
बदरीनाथ धाम में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन पर सिंहद्वार प्रांगण में भजन कार्यक्रम आयोजित हुुआ। इस दौरान मंदिर के रावत ने आरती की। दीप प्रज्ज्वलन भी किया गया।
राजधानी देहरादून में बल्लीवाला फ्लाई ओवर के पास स्थित कमलेश्वर महादेव मेंदिर में पूजा अर्चना की गई। भाजपा कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाई और जय श्रीराम का उद्घोष किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
दून के प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। वहीं क्लेमेंटटाउन रेसिडेंट सोसायटी ने पौधा रोपण किया और भगवान श्रीराम से कोरोना महामारी को जल्द खत्म करने की प्रार्थना की। देहरादून में गांधी पार्क के पास विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम के नारे लगाए।
तीर्थ नगरी हरिद्वार भी आज भगवान के रंग में रंग गई। यहां सुबह से ही मंदिरों और आश्रमों में कार्यक्रमों का दौर जारी रहा। राम मंदिर शिलान्यास की खुशी में कनखल स्थित घाट पर बाह्मणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा की।
हल्द्वानी के कामलुवागंला तिनपुर्ति मंदिर में हनुमान चालिसा का पाठ किया गया। बाजपुर में शहीद भगत सिंह चौक पर पूजा अर्चना के साथ जय श्री राम का उद्घोष किया।
राम भगवान हिंदुओं की आस्था के सबसे बड़े केंद्र
आरएसएस के महानगर कार्यवाहक विशाल जिंदल ने कहा कि राम भगवान हिंदुओं की आस्था के सबसे बड़े केंद्र हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है। सभी स्वयंसेवक अपने घरों में दीप जलाकर भगवान राम की वंदना करेंगे। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर मंदिर के संस्थापक विपिन जोशी ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं दीपोत्सव का आयोजन करेंगे।
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति के सदस्य घरों में पांच-पांच दीप जलाएंगे। श्री रामलीला कला समिति बाजार श्री राम मंदिर झंडे जी पर प्रसाद वितरण करेंगे। शाम साढ़े 7 बजे दीप जलाए जाएंगे। श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेम नगर एवं व्यापार मंडल प्रेमनगर की ओर से कल अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर प्रेम नगर मुख्य बाजार की विशेष लाइटों से सजावट की गई है।
मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। इसमें प्रधान सुभाष माकिन, महासचिव अवतार किशन कौल, राजीव पुंज, रवि भाटिया, फकीरचंद, हरीश कोहली, हेमेंद्र भाटिया, टोनी भाटिया, विकी खन्ना, विनोद कुमार गुलशन, महेश शर्मा, संजय भाटिया ने सहयोग किया। प्रेमनगर मुख्य बाजार में घी के दीये जलाए जाएंगे।
रात 8 बजे घरों पर दीये जलाए जाएंगे।
- कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद गढ़ी शाखा की ओर से प्राचीन शिव एवं हनुमान मंदिर में शिवचारण पूजा होगी।
- कांवली रोड दुकानदार समिति के सदस्य भी घरों में पांच-पांच दीप जलाएंगे।
- बजरंग दल की ओर से पलटन बाजार में सवा क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद दिया जाएगा। रात को लक्ष्मण चौक में जश्न मनाया जाएगा।
- महामाया बाला सुंदरी सुद्धोवाला में 551 दीये जलाए जाएंगे। पुजारी गोकुला नंद गौड़ ने बताया मंदिर में पांच और छह तारीख को अखंड रामायण का पाठ आयोजित होगा।
हिन्दू क्रांति दल की ओर से देहरादून में 21 हजार दीये बांटे गए
हिन्दू क्रांति दल की ओर से देहरादून में 21 हजार दीये बांटे गए। गांधी पार्क से प्रदेश प्रभारी शशिकांत सिंघल व प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह रावत ने भगवा झंडा दिखाकर दीये का रथ रवाना किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष नवीन नौटियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रकाश ध्यानी, त्रेपन पंवार, महामंत्री गणेश बाबू, सुशील भंडारी, मुन्ना रावत व अन्य मौजूद रहे।
राममंदिर भूमि पूजन पर गढ़वाली में प्रसारित होगी रामायण
अयोध्या में राममंदिर भूमि पूजन के अवसर पर संस्कृति विभाग के माध्यम से गढ़वाली रामायण का प्रसारण किया जाएगा। दूरदर्शन पर शाम 7.30 बजे से 8.00 बजे तक प्रसारण किया जाएगा।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि बुधवार को धर्मनगरी अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होगा। यह दिन हिंदू संस्कृति के लिए एतिहासिक है। इसलिए संस्कृति विभाग की ओर से दूरदर्शन पर गढ़वाली रामायण का विशेष प्रसारण किया जाएगा।