फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajya Sabha elections in middle of the Uttarakhand assembly session

Rajya Sabha elections: विधानसभा सत्र के बीच में ही चुनाव, वोटिंग की नौबत आई तो विधायकों को लगानी पड़ेगी दौड़

Sat, 21 May 2022 03:50 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 May 2022 03:50 PM IST
सार

राज्यसभा के चुनाव के लिए देहरादून विधानसभा का स्थान तय है। इसकी पूर्व सूचना भारत के निर्वाचन आयोग को दी जा चुकी है। इसमें किसी भी तरह के बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है। यानी राज्यसभा का चुनाव भराड़ीसैंण विधानसभा में नहीं कराया जा सकता।

विज्ञापन
Rajya Sabha elections in middle of the Uttarakhand assembly session
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के दूसरे सत्र का फैसला विधानसभा सचिवालय के लिए कुछ चौंकाने वाला है। इसकी वजह राज्य सभा के चुनाव का कार्यक्रम माना जा रहा है। दरअसल, विधायी एवं संसदीय विभाग ने सात जून से सत्र आहूत करने का निर्णय लिया है, लेकिन 10 जून की तारीख राज्यसभा चुनाव के लिए तय की गई है। 24 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। 

विज्ञापन


हालांकि विधानसभा में मजबूत संख्या बल होने की वजह सत्तारूढ़ भाजपा को चुनावी डगर बेहद आसान नजर आ रही है। लेकिन यदि किसी सदस्य ने चुनाव लड़ने की जिद पकड़ ली तो राज्यसभा के लिए मतदान की नौबत आ सकती है। ऐसी स्थिति में विधानसभा के सभी सदस्यों को गैरसैंण से देहरादून आना होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राज्य सभा के चुनाव के लिए देहरादून विधानसभा का स्थान तय है। इसकी पूर्व सूचना भारत के निर्वाचन आयोग को दी जा चुकी है। इसमें किसी भी तरह के बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है। यानी राज्यसभा का चुनाव भराड़ीसैंण विधानसभा में नहीं कराया जा सकता।

यदि मतदान की स्थिति पैदा होती है तो मुख्यमंत्री व मंत्री से लेकर सभी विधानसभा सदस्यों को मतदान के लिए देहरादून आना पड़ेगा। अभी कांग्रेस ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं कि वह राज्य सभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी या नहीं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि संगठन पार्टी प्रभारी और पार्टी आलाकमान से चर्चा के बाद ही प्रत्याशी उतारे जाने का निर्णय लेगा।  

कितने दिन का होगा बजट सत्र स्पष्ट नहीं

पांचवीं विधानसभा के दूसरा सत्र कितने दिन का होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। आम तौर पर बजट सत्र चार से पांच दिन का होता है। सात जून से सत्र की शुरुआत होगी। चूंकि राज्यपाल का अभिभाषण पहले ही हो चुका है, इसलिए सरकार पहले ही दिन बजट पेश कर सकती है। इसके बाद बजट विभागवार चर्चा कराकर इसे पारित करा देगी।

परंपरा बरकरार, सोमवार से नहीं होगा सत्र

एक बार फिर विधानसभा सत्र की शुरुआत सोमवार से नहीं होगी। यह दिवस मुख्यमंत्री के विभागों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर का होता है। इस सत्र से वित्त मंत्री के विभागों के प्रश्नों के जवाब भी इसी दिन दिए जाने हैं। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में सात जून से शुरू होना विस सत्र मंगलवार से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें...Chardham yatra : यमुनोत्री हाईवे बंद होने से जानकीचट्टी में फंसे वाहन, भड़के श्रद्धालुओं ने सरकार के खिलाफ लगाए नारे, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed