{"_id":"574fb0cd4f1c1b0209109ff0","slug":"rajya-sabha-candidate-anil-goyal-richest-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा प्रत्याशियों में अनिल गोयल सबसे अमीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा प्रत्याशियों में अनिल गोयल सबसे अमीर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 02 Jun 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव में जिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है उनमें निर्दलीय प्रत्याशी उद्योगपति अनिल गोयल सबसे अमीर और निर्दलीय प्रत्याशी गीता ठाकुर सबसे कम आय वाली प्रत्याशी है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रत्याशी अनिल गोयल ने अपने नाम 6,81,79,835 रुपये और पत्नी उदिता गोयल के नाम 1,66,67,887 रुपये दर्शाए है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं नामांकन के साथ सौंपे गए शपथ पत्र में उन्होंने अपने बेटे के नाम 10,92,962 रुपये दर्शाए है। प्रत्यायी गोयल ने अपने नाम एक अंबेसडर कार और पत्नी के नाम स्कूटी होना बताया है। प्रत्याशी गोयल ने संपत्ति के ब्यौरे में 242 ग्राम सोना जिसकी कीमत छह लाख 40 हजार, 42.82 कैरेट हीरा जिसकी कीमत 8,80,700 रुपये, 67,000 रुपये कीमत के एक रिवाल्वर को संपत्ति के रूप में दर्शाया है। साथ ही देहरादून और दिल्ली में दो मकान और जमीन की जानकारी दी है।
विज्ञापन
वहीं, बतौर निर्दलीय पर्चा दाखिल करने वाली भाजपा प्रदेश सचिव गीता ठाकुर ने खुद के पास 22,12,595 रुपये और पति के नाम 1,86,000 रुपये की संपत्ति होने की बात कही है। निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गए हलफनामे के मुताबिक गीता ठाकुर के पास 20,000 की नकदी के अलावा 10,30,000 रुपये कीमत की महिंद्रा गाड़ी और छह लाख की स्विफ्ट कार है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं प्र्रत्याशी गीता ठाकुर के पास पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात और पति के पास एक लाख कीमत के जेवरात हैं। गीता ठाकुर के मुताबिक उनका यूबीआई बैंक में खाता है, जिसमें 54,595 रुपये जमा है। जबकि उनके पति के खाते में 50,500 की नकदी जमा है।
जहां तक कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा का सवाल है तो उनके पास कुल चल संपत्ति 13,67,651 रुपये और पत्नी रेणु टम्टा के नाम 22,36,578.25 रुपये की संपत्ति है। प्रदीप टम्टा ने बड़ी बेटी प्राची के नाम 20,000 रुपये और दूसरी बेटी प्रज्ञा टम्टा के पास 22,436 रुपये की संपत्ति होने की बात कही है।
प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पास इनोवा कार है, जो उनकी पत्नी के नाम पर है। जेवरात के नाम पर उनके पास अंगूठी, सोने की चेन है, जिसकी कीमत 70,992 रुपये है। जबकि पत्नी के पास सोने, चांदी के जेवरात कुल मिलाकर 8,25,500 रुपये कीमत के हैं। जहां तक अचल संपत्तियों का सवाल है तो प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पास दिल्ली, गाजियाबाद में दो फ्लैट समेत कुछ खेतिहर जमीन है।