फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajnath singh uttarakhand visit

ट्रॉली में फंसे राजनाथ, उधर भिड़े भाजपाई

Sun, 25 Jan 2015 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 25 Jan 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh uttarakhand visit

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को हरिद्वार के मनसा देवी के दर्शन करने पहुंचे। इसी बीच एनएसजी कमांडो और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने से राजनाथ सिंह को करीब एक मिनट तक हवा में रुकी हुई ट्रॉली में बिताना पड़ा।

विज्ञापन

अमर उजाला, हरिद्वार
मनसा देवी रोपवे पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ प्रदेश अध्यक्ष के बैठने को लेकर भाजपाइयों और राजनाथ के सुरक्षाकर्मियों के बीच हाथापाई हो गई।
विज्ञापन


शनिवार को हरिद्वार पहुंचे राजनाथ सिंह मनसा देवी मंदिर जाने के लिए ट्रॉली में बैठ चुके थे। उनके पीछे की ट्रॉली में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत बैठने के लिए बढ़े तो राजनाथ के सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोकना चाहा। लेकिन तीरथ सिंह उसे नजरअंदाज कर आगे बढ़ने लगे जिस पर सुरक्षाकर्मी ने उनका हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक सुरक्षाकर्मी ने तीरथ सिंह को धकियाना शुरू कर दिया। इससे कार्यकर्ता भड़क गए और सुरक्षाकर्मियों की ओर दौड़ पड़े। दोनों के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक शुरू हो गई। स्थानीय पुलिस ने दखल कर मामला शांत कराया।

इस दौरान राजनाथ सिंह की ट्राली भी करीब एक मिनट रुकी रही। इससे पहले गृहमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे कई कार्यकर्ताओं को डामकोठी के गेट पर पुलिस के रोकने के दौरान भी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई।
दरअसल एनएसजी कमांडो ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को ट्रॉली से उतार दिया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं और एनएसजी कमांडो से नोकझोंक शुरू हो गई।
 
इस अफरातफरी में राजनाथ सिंह जिस ट्रॉली में बैठे थे वो आगे निकल चुकी थी और उसी समय ट्रॉली का संचालन करीब एक मिनट के लिए रुक गया था।

वह शनिवार की सुबह 11.15 बजे हरिद्वार मनसा देवी पहुंचकर दर्शन और पूजा अर्चना में शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स के साथ, एनएसजी कमांडो, आईबी और पीएसी तैनात रही।

नतीजे आने में दो साल लगेंगे: राजनाथ

rajnath singh uttarakhand visit

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि सरकार ने जनहित से जुड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं जिनके नतीजे डेढ़-दो साल में दिखने लगेंगे।

देहरादून में पत्रकार वार्ता में राज्य की ओर से पुलिस आधुनिकीकरण के लिए मांगी गई आर्थिक मदद पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था में संघीय ढांचे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड समेत देश की सभी सीमाएं सुरक्षित है। सीजफायर का उल्ल्घंन होने पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। केंद्र सरकार भारत के मान सम्मान पर सवालिया निशान नहीं लगने देगी।

हरिद्वार में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि अब देश की अर्थव्यवस्था रफ्तार पकडे़गी। पूरी दुनिया भारत में निवेश करने की इच्छुक है। अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत पहुंचने पर दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे। इसका फायदा देश की अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा। ओबामा के आगरा दौरे के रद्द होने पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इसे शंका की नजरिये से नहीं देखना चाहिए। ये उनका राजनैतिक दौरा नहीं था।

निशंक की बेटी को विवाह पर दिया आशीष

rajnath singh uttarakhand visit

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को उत्तराखंड आशीर्वाद लेने और देने आए। निजी दौरे पर उत्तराखंड आए राजनाथ ने हरिद्वार में मनसा देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं दोपहर बाद देहरादून पहुंचकर पार्टी नेताओं के बच्चों को आशीर्वाद दिया। केंद्रीय मंत्री देर शाम दिल्ली रवाना हो गए।

केंद्रीय मंत्री सुबह करीब 11 बजे जौलीग्रांट हवाई पहुंचे। वहां प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, विधायक मदन कौशिक आदि उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे। राजनाथ वहां से पहले हरिद्वार रवाना हुए।

देहरादून पहुंचकर वे सीधे राजभवन राज्यपाल डा. कृष्ण कांत पॉल से मिलने पहुंचे। करीब बीस मिनट की मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य से जुड़े कुछ मसलों पर भी चर्चा की।

राजभवन से राजनाथ सिंह काफिला प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल के घर पहुंचा। जहां मौजूद कार्यकर्ताओं को उन्होंने संबोधित किया और बंसल के बेटे-बहू को अशीर्वाद दिया। वहां से वे सीधे सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी अरुषि निशंक के विवाह पर उसे आशीर्वाद देने उनके आवास पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed