फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajnath singh rally in uttarakhand

चुनावी मौसम में उत्तराखंड पहुंचे राजनाथ, कांग्रेस पर किए तीखे प्रहार

Fri, 10 Feb 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Feb 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh rally in uttarakhand
rajnath - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्य में कांग्रेस ने 10 साल के शासन में कोई काम नहीं किया। यही दस साल अगर भाजपा को मिल जाए, तो उत्तराखंड को पूरी दुनिया के लिए पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र बना देंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को मसूरी सीट से प्रत्याशी गणेश जोशी के समर्थन में मालसी में आयोजित चुनावी जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी उत्तराखंड की चिंता नहीं की। पलायन समेत विभिन्न समस्याओं पर भी कांग्रेस सरकार का रुख निराशाजनक रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा पर्यटन की दृष्टि से भी कुछ ऐसा कर देगी कि लाखों की संख्या में नौजवानों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राजमार्ग विकास परियोजना का उत्तराखंड में शिलान्यास कर इसकी शुरूआत भी कर दी है। सरकार चाहे किसी की भी हो, भाजपा यह सोच रखती है कि जब तक राज्यों का विकास नहीं होगा, देश का भी विकास नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चुटकी ली कि कांग्रेस नेता कहते हैं कि भाजपा सरकार ने सारे हिंदुस्तानियों को लाइन में खड़ा कर दिया। जबकि राशन से लेकर गैस सिलेंडर आदि तक में जनता को सर्वाधिक लाइन में खड़ा करने का काम कांग्रेस ने किया है। गृह मंत्री राजनाथ ने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी का फैसला राजनीतिक लाभ के लिए नहीं राष्ट्र के हित में किया है।

अगर ऐसा होता तो यूपी जैसे बड़े राज्य और उत्तराखंड आदि राज्यों के चुनाव के बाद नोटबंदी का फैसला करते। उन्होंने कहा कि भाजपा को अगर 10 से 15 साल का अवसर मिल जाए तो भारत को विश्व की आर्थिक महाशक्ति के रूप में खड़ा करने में सफल होंगे। इस अवसर पर टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मसूरी सीट से प्रत्याशी गणेश जोशी, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल आदि शामिल रहे।

भारतीय सेना बार्डर पर पाकिस्तान को दे रही करारा जवाब 

rajnath singh rally in uttarakhand
rajnath singh

चंबा (टिहरी) में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नरेंद्रनगर से भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल के समर्थन में आयोजित जनसभा में शिरकत की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का नोटबंदी का फैसला राजनैतिक नहीं बल्कि जनहित में लिया गया था।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी से शुरुआत में कुछ परेशानियां जरूरी सामने आई, मगर इससे कालेधन पर लगाम लगेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी इसे पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यदि भाजपा की सरकार बनी तो ग्रुप-सी और डी के पदों पर इंटरव्यू खत्म किए जाएंगे। गृहमंत्री सिंह ने कहा कि भारतीय सेना बार्डर पर पाकिस्तान को करारा जबाव दे रही है। सर्जिकल स्ट्राईक इसका एक उदाहरण है। जरूरत पड़ी तो इस तरह की कार्रवाई आगे भी की जाएंगी।

शुक्रवार को गजा में आयोजित चुनावी जनसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक निर्भीक और जनहित की सरकार चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकारों में घोटाले और घपले ही होते थे, मगर केंद्र की भाजपा सरकार ने उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, जनधन योजना, बेटी बढ़ाओ, डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम आदि जनहित की योजना से आम गरीब और किसान को लाभ पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि राज्य की हरीश रावत सरकार में भूमाफिया, शराब माफिया व तमाम अव्यवस्थाएं हावी रहीं। मुख्यमंत्री के स्टिंग से यह साबित हो गया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्रनगर की जनता ने बीसी खंडूड़ी जैसा ईमानदार सांसद चुना है। भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है। गृहमंत्री ने कहा कि दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ रही हैं।

कहा कि उत्तराखंड में 16 साल में 10 साल कांग्रेस ने शासन किया, अगर जनता ने 10 साल भाजपा को मौका दिया तो देश में उत्तराखंड को विश्व पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाएंगे व स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर कहा कि बंदरों के कारण जनता परेशान है, मगर सरकार कुछ नहीं करती। उन्होंने कहा कि सुबोध उनियाल वरिष्ठ नेता है, सरकार आई तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रत्याशी सुबोध उनियाल, पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी आदि मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर तीखे प्रहार

rajnath singh rally in uttarakhand
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

उधर, अल्मोड़ा में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के छड़ौंजा में भाजपा प्रत्याशी सुभाष पांडे के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में न सिर्फ हजारों करोड़ के घोटालों हुए बल्कि मंत्रियों को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी, लेकिन भाजपा के शासन में कभी किसी मंत्री के दामन में दाग नहीं लगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी सहित आर्थिक सुधार के फैसले राष्ट्रहित में लिए हैं और इससे आने वाले 10-15 सालों में भारत विश्व में आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। उत्तराखंड के बेरोजगारों को काम देने के लिए एक हजार करोड़ रुपए का कोष स्थापित किया जाएगा। युवाओं में हुनर पैदा करने के साथ ही रोजगार शुरू करने के लिए फंड भी उपलब्ध कराया जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा उत्तराखंड में कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और भाजपा की सरकार बननी तय है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में चाहे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार रही हो चाहे वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार हो, भाजपा के शासन में कभी भी मंत्रियों के दामन में दाग नहीं लगा। दूसरी तरफ कांग्रेस शासनकाल में हजारों करोड़ के घोटाले ही नहीं हुए बल्कि मंत्रियों को जेल भी जाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि भारत अब एक शक्तिशाली राष्ट्र बन चुका है। पाकिस्तान के सैनिकों ने हमारे 17 सैनिकों को मार डाला था, तब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा अब बहुत हो चुका और इसका जवाब देना जरूरी है और फिर हमारे वीर सैनिकों ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने कहा भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन किसी ने भारत को छेड़ा तो फिर छोड़ता भी नहीं। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान के सैनिक बार-बार समझाने के बाद भी सीमा में हमारे निर्दोष नागरिकों पर गोली चला रहे थे तो उसके बाद बीएसएफ को पाकिस्तान की एक भी गोली का मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश जारी कर दिए गए। अब गोली का जवाब देने के लिए किसी अनुमति की जरूरत नहीं लेनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों की 40 साल पुरानी वन रैंक-वन पेंशन की मांग को भी भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद पूरा किया।

 

पर्यटन के क्षेत्र में विकास की काफी संभावनाएं

rajnath singh rally in uttarakhand
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : AmarUjala

राजनाथ सिंह ने कहा ‌कि कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने जब नोटबंदी का फैसला लिया तो कहा गया प्रधानमंत्री ने लोगों को लाइन पर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा नोटबंदी का फैसला चुनाव जीतने के लिए नहीं लिया गया बल्कि राष्ट्र हित में लिया गया है। इन फैसलों से जहां अमीर-गरीब के बीच की खाई मिटेगी वहीं काले धन की अर्थव्यवस्था और आतंकवाद पर भी लगाम लगेगी। आने वाले 10-15 सालों में भारत विश्व में आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले 16 सालों में दस साल तक कांग्रेस राज कर चुकी है लेकिन यहां आज तक कोई ठोस काम नहीं हो सके हैं, जबकि पर्यटन के क्षेत्र में विकास की काफी संभावनाएं हैं। राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और मुख्यमंत्री का पीएस भी स्टिंग आपरेशन में पकड़ा गया।

भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों के बावजूद राज्य में कांग्रेस की सरकार चलती रही। उन्होंने युवाओं को यकीन दिलाते हुए कहा कि राज्य में सत्ता संभालने के पहले दिन से ही राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में विश्व स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा और पांच-दस सालों में लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए 1000 करोड़ का फंड रखा जाएगा जिससे युवाओं को रोजगार के हुनर सिखाने के साथ ही स्व रोजगार के लिए तीन-चार प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जाएगा।

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 15 सालों में कोई विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने केंद्र से मिलने वाले धन का भी दुरुपयोग किया है। केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद ढाई साल में ही सत्ता में आने के बाद सीमा क्षेत्र में सड़कों के कार्यों में काफी तेजी आई है।

भाजपा प्रत्याशी सुभाष पांडे ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी और विधानसभा अध्यक्ष ने अपने परिवार के लोगों को नौकरियां दी लेकिन अन्य युवाओं की भारी उपेक्षा की। उन्होंने ईमानदारी के साथ काम करने का संकल्प लिया। संचालन रमेश बहुगुणा ने किया। सभा को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, मंजू बिष्ट, बची सिंह नेगी आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed