{"_id":"7c8618ac1c9b8d3f99da4a148c61b7ea","slug":"rajnath-singh-in-narendra-modi-rally-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवभूमि के लोगों को राजनाथ ने कहा 'नमो-नमो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवभूमि के लोगों को राजनाथ ने कहा 'नमो-नमो'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 15 Dec 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड की जनता का स्वागत करते हुए कहा कि वो यहां रैलियां करते रहे हैं लेकिन इस बार जितनी गर्मजोशी से उनका स्वागत हुआ है उसके लिए शीश झुका कर नमन करते हैं।
विज्ञापन
पहली पर देवभूमि पर देखा ऐसा जन सैलाब देख कर राजनाथ ने बीजेपी को समर्थन देने का धन्यवाद दिया।
राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल की जन्मतिथि पर पूरे देश को 'रन फॉर यूनिटी' का संदेश दिया।
इसके बाद राजनाथ ने आपदा के दौरान सेना, आईटीबीपी और राहत कार्यों में लगे लोगों को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही राजनाथ ने आपदा के शिकार लोगों को श्रद्घांजलि भी दी।
विज्ञापन
सरकार को जमकर कोसा
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि इनकी वजह से महंगाई आसमान छू रही है। राजनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और राज्य दोनों में इनकी सरकार है लेकिन महंगाई की वजह से आम आदमी का जीना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने अटलबिहारी वाजपेयी से नरेंद्र मोदी की तुलना करते हुए कहा कि मोदी भी वाजपेयी की तरह देश को अच्छे से संभाल सकते हैं।
उत्तराखंड के रंग में रंगे नरेंद्र मोदी
चार राज्यों में चुनाव परिणाम के बाद पहली रैली कर रहे नरेंद्र मोदी राजधानी देहरादून में राजनाथ सिंह के साथ गढ़वाली रंग में रंगे दिखे। मोदी और राजनाथ दोनों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।