{"_id":"97ae49d0812396e4eb692ade0a00e53c","slug":"rajnath-singh-in-haridwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह में शामिल होने हरिद्वार पहुंचे राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह में शामिल होने हरिद्वार पहुंचे राजनाथ
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 06 Feb 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीक्षांत समारोह में पहुंच रहे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय छावनी में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे एनएसजी एवं एयरफोर्स के अधिकारी दिनभर सुरक्षा को लेकर पूर्वाभ्यास करते रहे। पुलिस का कहना है कि जिन स्थानीय नेताओं को गृहमंत्री बुलाएंगे, उन्हें ही पास जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री शुक्रवार दोपहर दो बजे समारोह में पहुंचेंगे। गुरुवार को स्थानीय स्तर पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार को सौंपी गई। सुबह दिल्ली से एनएसजी के डीआईजी रैंक के अधिकारी एवं वायुसेना के अधिकारियों की टीम हरिद्वार पहुंची।
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर) से हेलीकॉप्टर को पूर्वाभ्यास के तौर पर दयानंद स्टेडियम में उतारा गया। वहां से कार्यक्रम स्थल तक के सफर की दूरी तय की गई। मंच की मजबूती जांची-परखी गई। सुरक्षा घेरे को लेकर भी अधिकारियों के बीच मंथन हुआ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि गृहमंत्री के पहुंचने पर पांच राजपत्रित अधिकारी अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। करीब डेढ़ सौ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।