फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajnath singh assured for uttarakhand four new districts

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिलाया भरोसा, उत्तराखंड में जल्द बनेंगे चार नए जिले

Mon, 03 Sep 2018 09:34 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़) Updated Mon, 03 Sep 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
Rajnath singh assured for uttarakhand four new districts
Rajnath singh

भाजपा की ओर से चार नए जिले बनाने की पूर्व की घोषणा को धरातल पर उतारने का भरोसा गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिलाया है। दिल्ली में गृहमंत्री से मिले भाजपा के संयुक्त शिष्टमंडल का यह दावा है।  

विज्ञापन


भाजपा सरकार ने 15 अगस्त 2011 को डीडीहाट, कोटद्वार, यमुनोत्री और रानीखेत को जिला बनाने की घोषणा की थी। इसी मांग को लेकर सोमवार को भाजपा का शिष्टमंडल यमुनोत्री विधायक केदार सिंह के नेतृत्व में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मिला।
विज्ञापन

 

Rajnath singh assured for uttarakhand four new districts
Rajnath Singh

गृहमंत्री ने शिष्टमंडल से कहा कि भाजपा ने पूर्व में जिलों की घोषणा की है, अमलीजामा भी वही पहनाएगी। वो इस संबंध में शीघ्र मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात करेंगे।

डीडीहाट से शिष्टमंडल में शामिल जिला बनाओ वर्किंग कमेटी के संयोजक लोकेश भड़ ने फोन पर बताया कि गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें अपना वादा याद है और इस संबंध में जल्द ही ठोस कार्रवाई होगी।

शिष्टमंडल ने गृहमंत्री को याद दिलाया कि पूर्व में खुद उन्होंने नए जिलों के गठन का वादा किया था। बाद में शिष्टमंडल की दिल्ली में हुई बैठक में पूर्व में घोषित चारों जिलों के संबंध में चर्चा की गई। फैसला किया गया कि अब जिलों के संबंध में एक राय होकर ठोस रणनीति बनाकर आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed