{"_id":"ccb2347188281ef6cc91f5c1aeee2822","slug":"rajma-namkeen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खाइए राजमा और झंगोरे की नमकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खाइए राजमा और झंगोरे की नमकीन
रेनु सकलानी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 11 Jan 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहथ, सोयाबीन, मंडुवा और भट्ट की बनी नमकीन का स्वाद तो लोगों को भा ही रहा है, अब राजमा और झंगोरे की नमकीन की बारी है।
विज्ञापन
ग्राहकों को खूब पसंद आ रही नमकीन
परेड ग्राउंड में नेशनल हैंडलूम एक्सपो में पिथौरागढ़ के डॉ. अमित जोशी छह माह के भीतर इस नमकीन के साथ दून वालों के सामने होंगे।
डॉ. जोशी के अनुसार गहथ की नमकीन भी उनके प्रयोगों का हिस्सा थी। यह नमकीन अब एक्सपो में ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। वह मंडवा, सोयाबीन, गहथ और भट्ट की भुजिया, चिप्स, स्पाइसी, प्लेन हर प्रकार की नमकीन बना रहे हैं, जिनकी कीमत 35 रुपए से लेकर 100 रुपए तक है।
डॉ. अमित जोशी की मां देवकी देवी पहाड़ी उत्पादों से नये खाद्य बनाने के प्रयोग के लिए कई पुरस्कार भी हासिल कर चुकी है। इनमें 2004 में मिला नेशनल माइक्रो इंटरप्रेन्योर अवार्ड, 2008 में नेशनल प्रॉडक्टिविटी अवॉर्ड भी शामिल हैं।
विज्ञापन
राजनीति विज्ञान से पीएचडी कर चुके डॉ. अमित जोशी भी मां के प्रयोगों में सहभागी हैं। लिहाजा उन्होंने नौकरी न कर मां के काम को आगे बढ़ाने का ठानी।