फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajasthan transported by threatening to banaras sanpu

बनारस से राजस्थान पहुंचाया शैंपू

Mon, 11 Nov 2013 08:51 AM IST
अमर उजाला, सेलाकुई
अमर उजाला, सेलाकुई Updated Mon, 11 Nov 2013 08:51 AM IST
विज्ञापन
rajasthan transported by threatening to banaras sanpu

ट्रक ड्राइवरों के किस्से भी काफी अलग होते हैं। सेलाकुई से भेजा गया शैंपू बनारस से राजस्थान तक पहुंच गया। बाद में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने भरतपुर की ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक और उसके चालकों के खिलाफ गबन, गालीगलौच और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जहां जाना था वहां नहीं पहुंचा ट्रक
ट्रांसपोर्टर यूडी शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसने एमजी साहनी कंपनी के शैंपू बनारस भेजने के लिए भरतपुर स्थित कृष्णा ट्रांसपोर्ट कंपनी से ट्रक संख्या यूपी 81 टी 9923 हायर किया था। इसके चालक नरेश और संजय हैं। 22 अक्तूबर को ट्रक कंपनी से शैंपू लेकर बनारस के लिए रवाना हुआ लेकिन वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


धमकी देने का केस
2 नवंबर को ट्रांसपोर्टर ने फोन पर चालकों से संपर्क किया तो उन्होंने उसे गालीगलौच और जान से मारने की धमकी दी। चालकों ने ट्रांसपोर्टर को यह भी बताया कि वे ट्रक समेत भरतपुर में हैं। मामले में पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक पूरन सिंह और चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed