फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajasthan student dies under suspicious circumstances in IIT Roorkee Dead body found hanging

Roorkee: आईआईटी में राजस्थान के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

Wed, 04 Dec 2024 07:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Dec 2024 07:54 PM IST
सार

Roorkee News: छात्र करीब दो बजे तक आईआईटी परिसर में घूमता दिखाई दिया था। इसके बाद वह कमरे के अंदर चला गया था। उसके दोस्तों ने किसी काम से उसके मोबाइल पर कॉल की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
Rajasthan student dies under suspicious circumstances in IIT Roorkee Dead body found hanging
- फोटो : istock

विस्तार

रुड़की आईआईटी में एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। छात्र का शव छत के पंखे पर फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस छात्र की मौत के कारणों का पता लगा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हनुमान गलवा (19) पुत्र जगमाल राम निवासी भटनोखा, जिला नागौर राजस्थान, आईआईटी रुड़की में बीएस एमएस ( मैथमैटिक्स एंड कंप्यूटर साइंस) पांचवें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। वह आईआईटी परिसर के जवाहर भवन के कक्ष संख्या बीएफ 12 में रह रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार करीब दो बजे तक वह आईआईटी परिसर में घूमता दिखाई दिया था। इसके बाद वह कमरे के अंदर चला गया था।
विज्ञापन


उसके दोस्तों ने किसी काम से उसके मोबाइल पर कॉल की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर दोस्त उसके कमरे पर पहुंचे और आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। दोस्तों ने इसकी सूचना आईआईटी प्रबंधन को दी। आईआईटी प्रबंधन ने सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर गए। जहां छात्र का शव पंखे पर फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की सूचना मृत के परिजनों को भी दी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। 

Roorkee News: नहरों की मरम्मत के लिए विभाग ने भेजा प्रस्ताव, स्वीकृति मिले तो किसानों को मिलेगी राहत

Trending Videos

...तो कम नंबर आने पर मौत को लगाया गले
पुलिस ने मृतक छात्र के दोस्तों से जानकारी ली। जानकारी लेने पर पता चला कि इस बार हनुमान के अंक कुछ कम आए थे और उपस्थिति भी कम थी। जिसकी वजह से वह कुछ परेशान चल रहा था। साथ ही उसने मिलना जुलना भी कम कर दिया था। पुलिस इस संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। 

मोबाइल में आखिरी कॉल दो बजे की मिली
पुलिस ने मृतक छात्र के मोबाइल की जांच की तो पता चला उसने आखिरी बार दो बजे तक मोबाइल चलाया गया। इसके बाद उसने मोबाइल से न ही कोई कॉल की और न ही उसके पास कोई कॉल आई थी। वहीं, पुलिस ने कमरे की भी तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed