फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajaji Tiger Reserve will be closed for tourists from June 15 in view of monsoon

मानसून के मद्देनजर 15 जून से राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए कर दिया जाएगा बंद

Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rajaji Tiger Reserve will be closed for tourists from June 15 in view of monsoon
राजाजी टाइगर रिजर्व में बस दो दिन और जंगल सफारी करने का मौका है। मानसून के मद्देनजर 15 जून को टाइगर रिजर्व के गेट पर्यटकों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, टाइगर रिजर्व के अधिकारी और कर्मचारी मानसून के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा की कवायद में जुट गए हैं।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बड़ोला ने बताया कि 15 जून से टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। फिलहाल दो दिन पर्यटक टाइगर रिजर्व में सफारी करने के साथ ही वन्यजीवों के दीदार का लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें कि कोरोना के चलते पिछले दो साल में ज्यादातर समय राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए बंद रहा। हालांकि, समय-समय पर लॉकडाउन में राहत के बाद टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खोला गया। फिर भी कोरोना के चलते बेहद कम संख्या में पर्यटक पहुंचे, लेकिन इस बार कोरोना को लेकर स्थितियां काफी हद तक सामान्य होने पर बड़ी संख्या में पर्यटकों ने सफाई का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

निदेशक ने बताया कि मानसून के मद्देनजर भी तैयारियों को तेज कर दिया गया है। वन्यजीवों के सामने किसी भी प्रकार का संकट ना हो, इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। टाइगर रिजर्व की सभी दस रेंजों के वन क्षेत्राधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मानसून के मद्देनजर की जाने वाली तैयारियों को समय रहते पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed