राजाजी टाइगर रिजर्व : पशु चिकित्साधिकारी ने आईएफएस अफसरों पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप
राजाजी टाइगर रिजर्व मेें तैनात रहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अदिति शर्मा ने पूर्व प्रमुख वन संरक्षक रंजना काला, वर्तमान मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग और राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक पर तैनाती के दौरान मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायत दर्ज कराई है।
टाइगर रिजर्व निदेशक ने महिला पशु चिकित्साधिकारी के आरोपों को सिरे से खारिज किया
राष्ट्रीय महिला आयोग ने डॉ. अदिति शर्मा की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच करने का आदेश दिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देश पर पुलिस आरोपों की जांच में भी जुट गई है। दूसरी ओर टाइगर रिजर्व निदेशक ने महिला पशु चिकित्साधिकारी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
शिकायती पत्र में कहा कि उनका मानसिक उत्पीड़न किया
राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजे गए शिकायती पत्र में राजाजी टाइगर रिजर्व में तैनात रहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अदिति शर्मा का आरोप है कि पूर्व प्रमुख वन संरक्षक रंजना काला काला, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग और राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह ने उनका मानसिक उत्पीड़न किया।
देहरादून पुलिस को प्रकरण की जांच करने के साथ ही विस्तृत रिपोर्ट तलब
उनका यह भी आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें कार्यालय में ड्यूटी नहीं करने दी और प्रतिकूल माहौल बनाया। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने देहरादून पुलिस को प्रकरण की जांच करने के साथ ही विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
कोई मानसिक उत्पीड़न नहीं किया, वे किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार
राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देश पर पुलिस आरोपों की जांच में जुट गई है। दूसरी ओर राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह का कहना है कि पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आदिति शर्मा ने जो आरोप लगाए हैं वे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। उनका कोई मानसिक उत्पीड़न नहीं किया गया है और वे किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं।
