{"_id":"96695bdebc88106c4a06f9a9bf2f0452","slug":"raja-murad-statement-on-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वोट न देने वाला बेवकूफ कहलाता है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'वोट न देने वाला बेवकूफ कहलाता है'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 27 Apr 2014 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीक भाषा में वोट न देने वाले को बेवकूफ कहा जाता है। इसलिए हमें चाहिए कि हम हर हाल में अपने इस अधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन
कुछ इस अंदाज में फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने सभी से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि यह हमारा अधिकार है और हमें खुद पर वाजिब मानना चाहिए।
दून में बोले रजा मुराद
रविवार को एक संस्थान में लेक्चर देने आए अभिनेता रजा मुराद ने दो दिन पहले ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने अपने अंदाज में वोटिंग न करने वालों को बेवकूफ बनने से बचने की बात कही।
कहा, हमारे सभी त्यौहार हर साल आते हैं लेकिन लोकतंत्र का यह महाकुंभ हर पांच साल बाद आता है। इसलिए यह ईद, दीवाली, होली जैसे पर्वों से भी बढ़कर होता है।
देश का भविष्य तय करता है मतदान
उन्होंने कहा कि आपका एक वोट इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे आपका और आपके देश का भविष्य तय होता है। उन्होंने सभी लोगों से मतदान करने की अपील की।