{"_id":"4ca22ba5bb11bb783a1aef85ca45be28","slug":"raj-bhawan-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वीकेंड करें राजभवन का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वीकेंड करें राजभवन का दीदार
अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sun, 01 Jun 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल में आने वाले देशी विदेशी पर्यटक समेत आम लोग भी रविवार से राजभवन का भ्रमण कर सकेंगे।
विज्ञापन
आम जनता के लिए खोल दिया गया राजभवन
राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी के निर्देश पर एक जून से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में राजभवन में आयोजित बैठक में इस पर मंथन भी किया गया।
बैठक में तय किया गया कि राजभवन दर्शन की पूरी व्यवस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से की जाएगी।
सुबह 11 बजे से 5 बजे तक राजभवन लोगों के लिए खुला रहेगा। 25-25 के दल में राजभवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जो निर्धारित टिकट के आधार पर होगी।
ये है टिकट
प्रवेश टिकटों की बुकिंग केएमवीएन के दफ्तरों समेत राजभवन प्रवेश स्थल पर होगी। 12 वर्ष तक के लिए 20 रुपए और अधिक के लिए 50 रुपए टिकट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
मोबाइल, कैमरा, अन्य वस्तु राजभवन के अंदर नहीं ले जाई जा सकेंगी। राजभवन में मौजूद फोटोग्राफर ही फोटो खींचकर उपलब्ध कराएंगे।
बैठक में आयुक्त एएस नयाल, डीएम अक्षत गुप्ता, एसएसपी विम्मी सचदेवा, केएमवीएन के महाप्रबंधक आदि मौजूद थे।