फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rainfall an snowfall start in uttarakhand after 48 hours alert

अलर्ट के बाद उत्तराखंड में शुरू हुई बारिश और बर्फबारी, बढ़ी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Tue, 22 Jan 2019 09:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 22 Jan 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
Rainfall an snowfall start in uttarakhand after 48 hours alert

उत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है। राजधानी देहरादून में भी शाम से ही हल्की बारिश हुई। वहीं देर रात मसूरी में ओलावृष्टि भी हुई। केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, नंदा घुंघटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। इसके बाद से ही मौसम में ठंडक बढ़ गई है। 

विज्ञापन


जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद शुरू हुई बर्फबारी देर शाम तक भी रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। निचले क्षेत्रों में बारिश नहीं होने से कोरी ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर अपने घरों में ही दुबके रहे।

विज्ञापन

Rainfall an snowfall start in uttarakhand after 48 hours alert

वहीं हल्द्वानी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भी सोमवार देर शाम मौसम ने करवट बदल ली। हल्द्वानी समेत आसपास के इलाकों में हुई बारिश से ठंड बढ़ गई। रानीखेत में भी शाम को बूंदाबांदी हुई। अल्मोड़ा में सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे। मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। पिथौरागढ़ जिले में अधिकतर जगहों पर सोमवार सुबह से बादल छाए रहे। 

शाम चार बजे बाद हंसलिंग, पंचाचूली, नाग्निधुरा, राजरंभा, छिपलाकेदार में बर्फबारी शुरू हो गई। तराई में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाने के साथ ही बादल छाए रहे। सोमवार को ऊधमसिंह नगर जिले का अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे लुढ़ककर 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल का अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  

Rainfall an snowfall start in uttarakhand after 48 hours alert

हरिद्वार में भी कई दिन से निकल रही अच्छी धूप के बाद सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। इससे पूरे दिन जहां घने बादल छाए रहे तो देर शाम बूंदाबांदी होने से मौसम बेहद ठंडा हो गया। शाम को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से बाजार भी समय से पहले ही बंद हो गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में 48 घंटे बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके बाद दो दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। बारिश, ओले पड़ने की वजह से तापमान में गिरावट भी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed