फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain in uttarakhand.

हुदहुद और बारिश से ‘एक हुए’ दिन-रात

Wed, 15 Oct 2014 02:40 AM IST
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Oct 2014 02:40 AM IST
विज्ञापन
rain in uttarakhand.

हुदहुद और बारिश के असर से उत्तराखंड में मंगलवार को दिन-रात का तापमान तकरीबन एक जैसा हो गया। सुबह 8.30 बजे दून का तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो न्यूनतम (रात्रि का तापमान 18.4 डिग्री) तापमान के लगभग बराबर था।

विज्ञापन


ऐसा बहुत कम होता है कि दिन में किसी वक्त अधिकतम तापमान का माप न्यूनतम तापमान के बराबर हो जाए। मौसम के इस बदलाव के पीछे हुदहुद तूफान के साथ ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पैदा हुई नमी को भी कुछ हद तक जिम्मेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


हुदहुद का असर
उत्तराखंड सेंटर फार स्टडीज ऑन क्लाइमेट चेंज के अल्मोड़ा (कुमाऊं) स्थित परिसर के कोआर्डिनेटर डॉ. जेएस रावत के अनुसार अक्तूबर माह के इस समय में बारिश अमूमन नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर अंत तक मानसून का रिसेसन रहता है, लिहाजा वर्षा देखने को मिलती है। इस वक्त बारिश के पीछे हुदहुद का ही असर हो सकता है। डॉ. रावत की मानें तो इससे फसल बोने वाले किसानों को मुश्किल हो सकती है।


दूसरों के हवाले पर मौसम का हाल
आपदा के जख्म झेल चुकने के बावजूद राज्य में मौसम विभाग के हालात नहीं बदले हैं। उसके पास अभी भी संसाधनों की कमी है। दून, मुक्तेश्वर, टिहरी और पंतनगर के अलावा कहीं भी बारिश रिकार्ड नहीं होती। दूर-दराज के इलाकों से प्रशासन के नुमाइंदों के हवाले से मौसम मसलन बर्फ, बारिश का मिजाज दर्ज किया जाता है।

दून में मंगलवार को यूं चढ़ा-गिरा पारे का ग्राफ...
समय -------- तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
सुबह 8.30 बजे-- 18.6
सुबह 11.30 बजे-- 21.0
दोपहर 2.30 बजे--21.6
शाम 5.30 बजे-- 23.0
(नोट... आंकड़े राज्य मौसम केंद्र, देहरादून के अनुसार)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed