झमाझम बारिश से राजधानी हुई कूल-कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह सूरज चढ़ते ही तपिश से लोग भले ही दिन भर परेशान रहे लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अपना रंग बदल लिया। मौसम मेहरबान हुआ और झमाझम बारिश से राजधानी में तापमान लुढ़क गया।
राज्य मौसम केंद्र ने रविवार को देहरादून, नैनीताल और उत्तरकाशी में बारिश की चेतावनी जारी की है। बताया गया कि प्रदेश में कई अन्य स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी।
शनिवार को देहरादून में कई दौर की तेज बारिश हुई। हरिद्वार में देर शाम तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रेलवे स्टेशन के पास दीवार गिरने से दो लोग चपेट आ गए। दोनों को निकाल लिया गया।
भारी बारिश से पानी-पानी हुआ हरिद्वार
तेज बारिश से हरिद्वार में कई जगह पर जल भराव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलौर के बाजार में काफी पानी भर गया जिसके कारण लोगों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा।
शनिवार की दोपहर अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इससे कई स्थानो पर दो से ढाई फुट पानी जमा हो गया जल भराव से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई।
गौरतलब है कि हाल में ही नगर पालिका ने कई नालों का निर्माण कराया है। नालियों की डीसिल्टिंग कराई है। इसके बावजूद जल भराव की समस्या हुई।