फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain in dehradun

गरज संग बरसे बादल, मौसम हुआ कूल

Thu, 11 Sep 2014 11:17 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Sep 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
rain in dehradun

राजधानी देहरादून में गुरुवार सुबह से ही गरज के साथ लगातार

विज्ञापन
बारिश जारी है। उधर प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में सुबह से घने बादल छाए हैं। बारिश होने से दून के तापमान में गिरावट आई है। उधर पहाड़ी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।


देहरादून में बुधवार को बादल टुकड़ों-टुकड़ों में जमकर बरसे। धूप, बादल, बारिश का अनोखा मेल दोपहर तक चलता रहा।

शाम साढ़े पांच बजे तक दून में 5.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 97, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 66 दर्ज किया गया।

गरज संग बौछार भी संभव

राज्य मौसम केंद्र के गुरुवार को देहरादून में आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं गरज संग बौछार होने की संभावना जताई थी। केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर हल्की वर्षा का दौर जारी रह सकता है।


गुरुवार को तापमान में भी मामूली गिरावट की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उधर, मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों पर भरोसा करें तो आने वाले शुक्रवार 12 सितंबर और रविवार 14 सितंबर को मुख्य रूप से दून में बादल रहने की संभावना है। राजधानी में अधिकांश समय गरज के संग बौछार भी संभावित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed