{"_id":"71cc42abe04f7f21fdafa849d5d71e62","slug":"rain-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के दिन बारिश ने भिगोया तन-मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के दिन बारिश ने भिगोया तन-मन
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 31 Aug 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को देहरादून में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम में कुछ नमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
गरज संग बारिश होने की आशंका
राज्य मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान देहरादून में सहित नैनीताल व उत्तराकाशी में बारिश होने की संभावना जताई थी। इसके साथ ही दून के कुछ इलाकों में गरज संग बारिश होने की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन
उधर, राजधानी में शनिवार को दिन में चुभने वाली धूप निकली। उमस ने लोगों को पसीने को बेहाल कर दिया। शाम के वक्त आंशिक रूप से बादल छाए। हवा भी चली, लेकिन बादलों ने बरसने से गुरेज किया।
विज्ञापन
शहर के बाहरी इलाकों में हालांकि कहीं-कहीं बूंदाबांदी देखने को मिली। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 87, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 65 दर्ज किया गया।
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो दून के तापमान में रविवार को मामूली गिरावट रिकार्ड की जा सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।