{"_id":"ca4501be674f9b79940a586522b649c3","slug":"rain-in-dehradun-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं मस्ती तो कहीं आफत लाई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं मस्ती तो कहीं आफत लाई झमाझम बारिश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Jun 2015 11:07 AM IST
विज्ञापन
रविवार को देर रात हुई झमाझम बारिश ने जहां एक ओर वातावरण की उमस को दूर किया, वहीं कई जगह ये बारिश कहर बनकर टूटी।
विज्ञापन
देर रात मूसलाधार बारिश होने की वजह से श्रीनगर में सोमवार की सुबह लगभग चार बजे घरों पर मलबा आ गया। इतना ही नहीं घरों और दुकानों में बारिश का पानी भी घुस गया। वहीं देहरादून व आसपास के इलाकों में देर रात बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।
उधर, राजधानी दून में रविवार को सूर्य की तपिश का असर तो कम दिखा, लेकिन उमस से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बारिश हुई तब जाकर लोगों को कुछ राहत मिली। फिलहाल सोमवार को भी दोपहर तक मौसम खुला रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह से धूप खिली थी। कुछ देर के लिए हल्के बादल आए, लेकिन फिर आसमान साफ हो गया। कुछ घंटे धूप रही। दोपहर बाद अचानक आए बादलों से कई जगहों पर बेहद हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने दून में 5.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की।
विज्ञापन
हालांकि, इससे पहले उमस शनिवार को 76 के मुकाबले 88 तक पहुंच गई। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि सोमवार को राजधानी में दोपहर तक आसमान साफ रह सकता है। दोपहर बाद आंशिक बादल आ सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बौछारें भी पड़ने की संभावना है।