फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain in dehradun badrinath yatra continued

मौसम अपडेट: देहरादून में सुबह से झमाझम बारिश, बदरीनाथ हाईवे सुचारु

Tue, 11 Sep 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Sep 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
rain in dehradun badrinath yatra continued
rain in uttarakhand

देहरादून में मंगलवार को तड़के से ही कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को लगभग सभी क्षेत्रों में हल्की या मध्यम वर्षा होगी। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी देहरादून समेत सभी क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। एक से दो दौर की बारिश भी होगी। वहीं बदरीनाथ हाईवे सुचारु होने से यात्रा जारी है। चमोली जिले में मौसम साफ बना हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार शाम को राजपुर रोड, जाखन, घंटाघर आदि क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद रात आठ बजे से पटेलनगर, सहारनपुर चौक, माजरा, आइएसबीटी क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून सीजन में अब तक प्रदेश के 13 में से आठ जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। गढ़वाल में पौड़ी और कुमाऊं में अल्मोड़ा जिले में 35 फीसदी तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अभी तक प्रदेश में सामान्य से दो फीसदी कम बारिश हुई है। 

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, एक जून से शुरू हुए मानसून सीजन में अब तक बारिश लगभग सामान्य है। इस अवधि में पौड़ी गढ़वाल में 35 और अल्मोड़ा में 34 फीसदी तक कम बारिश हुई है। इसके अलावा टिहरी में 30, ऊधमसिंह नगर में 29, रुद्रप्रयाग में 16, पिथौरागढ़ में छह, उत्तरकाशी और देहरादून में चार-चार फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं, बागेश्वर में सामान्य से 85 फीसदी तक अधिक बारिश हुई है। इसके अलावा चमोली में 47, हरिद्वार में 29, नैनीताल में आठ और चंपावत में सात फीसदी अधिक बारिश रिकॉड की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed