{"_id":"65b87554f8aa1047ee59dac961b9c3c0","slug":"rain-in-dehradun-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 Jun 2014 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून में शनिवार शाम तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसे बादलों ने राजधानी का मौसम सुहावना कर दिया। राज्य मौसम केंद्र ने शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई थी।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने पहाड़ों पर भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई थी। विशेषकर चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिलों में निचले से लेकर ऊंचाई वाले इलाकों में गरज संग वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
जमकर बरसे बादल
राजधानी में शनिवार को दोपहर तक आसमान साफ था। धूप भी तेज थी लेकिन शाम होते-होते बादलों ने आसमान को घेर लिया और घंटे भर तक जमकर बारिश हुई।
बारिश से राजधानी का मौसम सुहाना हो गया है। ठंडी हवाओं ने घाटी के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।
रह सकते हैं बादल
दून में अभी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।