{"_id":"33b73931eec8dcf597cbe772cf6baed1","slug":"rain-in-dehradun-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून पर मेहरबान हुए बादल, हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून पर मेहरबान हुए बादल, हल्की बारिश
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Jun 2014 07:24 PM IST
विज्ञापन
दिन भर धूप से आंख-मिचौली करते बादल आखिर शाम को दून पर मेहरबान हो ही गए। शहर के बाहरी इलाकों में अच्छी बारिश हुई, जबकि शहर में बूंदाबांदी रही।
विज्ञापन
शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 0.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मुक्तेश्वर में भी पानी बरसा। यहां बारिश का माप 4.0 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया। राजधानी दून में आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 79, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 42 दर्ज हुआ।
विज्ञापन
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो आज बृहस्पतिवार को भी दून के मौसम का अंदाज यही रहने वाला है। राजधानी में दिन में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। शाम के वक्त गरज संग हल्की बौछार पड़ सकती है।
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य की बात करें तो यहां अन्य स्थानों पर भी कहीं हल्की वर्षा तो कहीं गरज संग वर्षा के आसार बने हुए हैं। तापमान में हालांकि कोई बड़ा बदलाव संभावित नहीं है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।