{"_id":"5acdae654f1c1b483d8b47cf","slug":"rain-hailstorm-one-youth-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बारिश और आंधी का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में बारिश और आंधी का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
Thunder and Lightning
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में बुधवार को बारिश और आंधी ने कहर बरपा दिया। राज्य के उधमसिंह नगर जिले में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं राजधानी देहरादून में भी सुबह से झमाझम बारिश होने से पारे में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद एक बार फिर दून में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक काशीपुर में काजीबाग मोहल्ला निवासी नाजिम (21) पुत्र पीर बख्श छत पर कबूतरों को बंद करने गया था। इस दौरान आकाशीय बिजली नाजिम पर गिर गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं हल्द्वानी में तेज आंधी से कुसुमखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास एक बिजली का पोल और पेड़ गिर गया।
बुधवार को भी जारी रहा बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर
Rain
इसके साथ ही उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल के कई इलाकों में बुधवार को भी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी रहा।
कई इलाकों में तो मौसम खराब होने से इतना अंधेरा हो गया कि वाहनों को हेड लाइट जलानी पड़ी। बाजपुर में बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया। नैनीताल में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। कालाढूंगी, रुद्रपुर, भीमताल और भवाली में रुक-रुक कर बारिश हुई।
गढ़वाल का जोशीमठ-मलारी हाईवे जो दो दिन से बंद था बुधवार को खुल गया। यमुनोत्रीधाम सहित पूरी यमुना घाटी में बुधवार को झमाझम बारिश शुरू हुई। मौसम की बेरूखी बदले मिजाज से जहाँ एक ओर ग्रामीणों की फसलों को नुकसान हो रहा है वहीं दूसरी तरफ चार धाम यात्रा से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ा दी है।