{"_id":"574ff1314f1c1b7b7410945c","slug":"rain-falling-in-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में घिरे काले बादल, कुछ देर हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में घिरे काले बादल, कुछ देर हुई बारिश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 02 Jun 2016 02:18 PM IST
विज्ञापन
बादल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर बाद राजधानी देहरादून में हुई तेज बारिश से लोगों को कुछ देर गर्मी से राहत मिली, लेकिन थोड़ी देर हुई बारिश से वातावरण में उमस बढ़ गई। गुरुवार दोपहर बाद दून में घने बादल छा गए, जिसके बाद दो बजे राजधानी के कई इलाकों में थोड़ी देर के लिए झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
बारिश होने से चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को कुछ राहत मिल गई। वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तराखंड का
मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई थी। प्रदेश भर में बुधवार को मौसम शुष्क रहा। मैदानी इलाकों में सुबह से धूप खिलने के कारण गर्मी बढ़ गई।
राजधानी में दोपहर तक तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद आंशिक बादल आ गए। तेज धूप से तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 से बढ़कर बुधवार को तापमान 36.2 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान भी 20.1 डिग्री से बढ़कर 22 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि राजधानी में आंशिक बादल आ सकते हैं।