{"_id":"cdcfa85993c496e17a1edb80514d5e35","slug":"rain-falling-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली और उत्तरकाशी में हुआ हिमपात, ठंडी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली और उत्तरकाशी में हुआ हिमपात, ठंडी बढ़ी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 05 Feb 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार तड़के से ही ऊंची चोटियों में बर्फबारी हो रही है। जिससे कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।
विज्ञापन
जोशीमठ में भी बर्फबारी
चमोली में निचले जोशीमठ इलाके भी बर्फबारी होने की खबर है। उत्तरकाशी में भी ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है। इसके साथ ही बुधवार को गढ़वाल के लगभग सभी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।
इसके साथ बुधवार की सुबह राजधानी देहरादून के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के बाद चटख धूप निकल आई। जिससे दूनवासियों को ठंड से निजात मिली।
ज्यादातर जगह बगैर बरसे गुजर गए बादल
मंगलवार को धूप और बादलों के खेल के बीच देहरादून के मालदेवता, राजपुर समेत कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा प्रदेश भर में ज्यादातर जगह बादल बगैर बरसे गुजर गए।
विज्ञापन
बुधवार को उत्तराखंड में कई जगह बारिश, बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राजधानी में भी हल्की बारिश हो सकती है। कई जगह गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं।
विज्ञापन
किसी खास बदलाव की संभावना नहीं
मंगलवार को दून में सुबह के वक्त अच्छी धूप खिली, लेकिन दोपहर के वक्त आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। इसी समय कुछ क्षेत्रों में बादलों ने बूंदें बिखरा दीं। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 82, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 54 दर्ज किया गया।
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो बुधवार को तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 21, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।