फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rain causes shelter for orphaned children to collapse

Dehradun News: बारिश से अनाथ बच्चों का आशियाना ढहा, बाल-बाल बचे तीनों भाई

Wed, 05 Aug 2026 11:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 05 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rain causes shelter for orphaned children to collapse
ग्राम भीमावाला में लगातार हो रही बारिश तीन अनाथ बच्चों पर आफत बनकर बरसी है। बुधवार सुबह कच्चे मकान की दीवार और सीमेंटेड छत भरभराकर गिरने से तीनों भाई बाल-बाल बच गए, लेकिन घर में रखा सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत भीमावाला निवासी साहिल (17), इसराइल (10) और सलमान (7) के सिर से करीब तीन साल पहले माता निशा और पिता महफूज का साया उठ चुका है। माता-पिता के निधन के बाद से तीनों भाई इसी कच्चे मकान में रह रहे थे। परिवार का सबसे बड़ा सदस्य साहिल मेहनत-मजदूरी कर अपने दोनों छोटे भाइयों का भरण-पोषण करता है। बुधवार सुबह अचानक मकान की दीवार ढह गई और छत की शीटें जमीन पर आ गिरीं। गनीमत रही कि हादसे के वक्त तीनों बच्चों को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन

हादसे के बाद ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। स्थानीय निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता गुलफाम अहमद ने बताया कि बच्चों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उन्होंने प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत शीघ्र मुआवजा देने के साथ ही सामाजिक संस्थाओं से भी परिवार की मदद करने की अपील की है। उप जिलााधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर मुआयना कराया गया है। बारिश से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट मिलने पर नियमानुसार आपदा राहत के तहत त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed