फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain bring relief from hot weather and humidity

उत्तराखंड: दिनभर की उमस के बाद शाम को बरसे बदरा, दो दिन इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Sun, 01 Jul 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 01 Jul 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
rain bring relief from hot weather and humidity
झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को देहरादून में लोग सुबह से उमस और गर्मी से परेशान नजर आए। चटखती धूप ने लोगों को खूब परेशान किया, लेकिन शाम को करीब साढ़े सात बजे हुई झमाझम बारिश ने कुछ राहत दिला दी। शनिवार को धूप और बादलों का आना-जाना लगा रहा।

विज्ञापन

 
प्रदेश के पांच जिलों में रविवार को भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। वहीं, सोमवार को आठ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पांचों जिलों के अलावा प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश हो सकती है। वहीं, सोमवार दो जुलाई को पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य बना रहा। दिन के समय ज्यादातर इलाकों में धूप छाई रही। राजधानी देहरादून में दोपहर में कुछ समय के लिए बादल छाए और हल्की बारिश भी हुई। इससे मौसम में उमस बहुत ज्यादा बढ़ गई। शाम के समय कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राजधानी दून में बादल छाए रहने और भारी बारिश का अनुमान है। 

24 घंटे बाद भी पौड़ी में नहीं खुले मार्ग 

rain bring relief from hot weather and humidity
high way blocked
मंडल मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में मलबा आने से शनिवार को बंद हुए ग्रामीण क्षेत्रों के कई मार्ग 24 घंटे बाद भी नहीं खोले जा सके हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

शुक्रवार को बारिश के दौरान मलबा आने से पौड़ी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के मुसौली-तेलधार मोटर मार्ग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बने ऐता-चरेक मोटर मार्ग और कसानी-ठेसवानी मोटर मार्ग सहित कई मार्ग बंद हो गए थे। ऐसे में ग्रामीणों की आवाजाही ठप हो गई है

कई गांवों का एक दूसरे से संपर्क ही कट गया है। वहीं लोनिवि के प्रभारी मुख्य अभियंता ओम प्रकाश का कहना है कि मार्ग खोलने के लिए श्रमिकों के साथ ही जेसीबी लगाई गई है। जल्द मार्गों को खोल दिया जाएगा।

यमुनोत्री हाईवे पर 22 घंटे बाद हुआ यातायात सुचारु

rain bring relief from hot weather and humidity
Yamunotri highway - फोटो : amarujala.

मौसम से मिली मोहलत और करीब 22 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच के अधिकारी ओजरी डबरकोट वाले हिस्से में मलबा आने से अवरुद्ध यमुनोत्री हाईवे पर यातायात सुचारु कर पाए हैं। सड़क खुलने पर जानकीचट्टी की ओर फंसे यात्री वाहन सुरक्षित लौट आए हैं। हालांकि इस हिस्से में बार-बार सड़क अवरुद्ध होने पर अब तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम का रुख करने से कतरा रहे हैं।

ओजरी डबरकोट स्लिप जोन यमुनोत्री हाईवे के लिए नासूर बन चुका है। यात्रा सीजन के दौरान हुई हल्की बरसात में भी यहां कई बार हाईवे अवरुद्ध हुआ। अब मानसून सीजन की बारिश इस हिस्से पर भारी पड़ने लगी है। बीते बुधवार रात को यहां भूस्खलन सक्रिय होने से यातायात अवरुद्ध हो गया था, जिसे बृहस्पतिवार दोपहर में खोला जा सका था। उसी दिन रात को अवरुद्ध हुई सड़क शुक्रवार शाम को कुछ देर के लिए खुली, लेकिन पहाड़ी से बोल्डरों की बरसात नहीं थमने के कारण यहां यातायात सुचारु नहीं हो पाया था।

शुक्रवार से बारिश रुकी होने पर यहां मलबा हटाने के काम में तेजी आई और कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर दो बजे यातायात सुचारु किया गया।
सड़क खुलने के साथ ही यमुनोत्री की ओर फंसे यात्री वाहनों को सुरक्षित निकाला गया। मौसम खुशगवार होने पर यमुनोत्री की ओर भी वाहनों की आवाजाही सुचारु है, लेकिन बार-बार सड़क अवरुद्ध होने के खतरे को देखते हुए अब तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम का रुख करने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed