{"_id":"46362860a2f1255a987a39133fecc48f","slug":"rain-breaks-dehradun-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में सड़कों पर निकलने से पहले जरा ध्यान दें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में सड़कों पर निकलने से पहले जरा ध्यान दें...
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Aug 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में पानी से भरी राजधानी देहरादून की सड़कों पर संभल कर चलें। किसी भी गड्ढे में आपके वाहन का पहिया फंस सकता है और आप हादसे शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
पानी से भरे गड्ढे हादसे का सबब
दरअसल, जून माह में बनी शहर की अधिकतर सड़कें बारिश में खराब हो गई हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे बनने से इन पर चलना जोखिम भरा हो गया है। बारिश में पानी से भरे गड्ढे हादसे का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन
संबंधित विभाग इन गड्ढों को भरने का कोई उपाय करता नहीं दिख रह है। हालांकि निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता वीएन चौधरी का कहना है कि बारिश के दौरान गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मौसम साफ होते ही उन्हें पक्का किया जा रहा है। दर्शनलाल चौक से बुद्धा चौक जाते वक्त सड़क के बीचोबीच बना गड्ढा खतरनाक हो गया है। बारिश में पानी भरने पर यह दिखाई नहीं देता।
पुल पर बने गड्ढे खतरनाक
ऐसे में हादसे का डर रहता है। इसी तरह बुद्धा चौक से क्रॉस रोड की ओर मुड़ने पर सड़क पर तीन गड्ढे बने हैं। कारगी चौक पर बंजारावाला रोड की तरफ बड़ा गड्ढा बन गया है। इससे बचने के लिए ईंट रखी गई है।
इसी रोड पर शिव मंदिर के बाद पानी भरने से सड़क एक ओर से टूट गई है। धर्मपुर चौक से पहले मंदिर के पीछे की सड़क भी उखड़ने लगी है।
रिस्पना चौक पर सड़क की हालत बेहद खराब है। पुल पर बने गड्ढे खतरनाक हो चुके हैं। कॉन्वेंट रोड, कर्जन रोड कई जगह से धंस गई है।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता यूएस रावत का कहना है कि गड्ढों को तुरंत भराया जा रहा है। फिलहाल बारिश के कारण मिट्टी डाली जा रही है।