देवभूमि के इन चार जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ेगी कड़ाके की ठंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। मौसम विभाग ने प्रदेश के इन चार जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
प्रदेश के चार पहाड़ी जिलों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं बेहद हल्की बर्फ गिरने का भी अनुमान जताया गया है।
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह और शाम के वक्त हालांकि ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है।
कोहरा छाए रहने का अनुमान
विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बहुत अच्छा बना हुआ है। हालांकि आज इसमें मामूली बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को सुबह ज्यादातर स्थानों पर कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
अधिकांश क्षेत्रों में सुबह से बादल भी छाए रहेंगे, दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा। वहीं, राजधानी दून समेत आस-पास के अन्य इलाकों में मौसम साफ रहेगा।