{"_id":"b66270b96b0e74159387da53ff470797","slug":"rain-and-snowfall-on-friday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने बदला रंग, बारिश से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने बदला रंग, बारिश से बढ़ी ठंड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के पहले दिन की शुरुआत ठंड में हल्की राहत के साथ हुई। वहीं साल के दूसरे दिन देहरादून सहित आसपास के इलाकों में हुई बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। राजधानी में शुक्रवार सुबह से दोपहर 12 बजे तक हल्की बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दिन के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया। हालांकि शाम तक आसमान में बादल छाने से ठिठुरन महसूस होने लगी। विभाग के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश भर में बादलों का डेरा रहेगा। कई जगहों पर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
पारे में उछाल
गुरुवार को खिली धूप के बीच दिन के पारे में करीब दो डिग्री का उछाल आया। बुधवार दिन के तापमान 21 डिग्री के मुकाबले गुरुवार दोपहर पारा 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान भी 6.5 डिग्री से 7.4 डिग्री पर पहुंच गया। दिन को चटख धूप के बाद शाम को आसमान पर अचानक बादलों ने डेरा जमा लिया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
छाए रहेंगे बादल
राजधानी दून में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक लुढ़क सकता है। न्यूनतम पारे में मामूली गिरावट के आसार हैं।
प्रदेश के अन्य इलाकों में बादल रह सकते हैं। कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है। खासतौर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बर्फबारी की ज्यादा उम्मीद है।