फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain and snowfall may be possible

मौसम अलर्ट: प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की आशंका

Wed, 05 Feb 2014 10:00 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Feb 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
rain and snowfall may be possible
बसंत पंचमी के बाद मौसम में तब्दीली की संभावना निर्मूल साबित हो रही है। बारिश और बर्फबारी से मुसीबत बढ़ सकती है। राज्य मौसम केंद्र ने बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी और चमोली जिले में भारी बारिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन


इन दो जनपदों के साथ रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

दून में होंगे बादल
दून में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कई जगह गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। मौसम केंद्र के अनुसार शाम के वक्त राजधानी के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान का ग्राफ गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान तकरीबन दो डिग्री गिरकर 21, डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभावित है। इसके नौ डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रदेश में हुई हल्की बारिश
प्रदेश भर में बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह के वक्त ज्यादा स्थानों पर बारिश रिकार्ड की गई। चमोली और रूद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी दून में भी सुबह के वक्त बादल छाए रहे। कई क्षेत्रों में बारिश पड़ी। दोपहर बाद अलबत्ता धूप खिल गई।
दून में सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

जोशीमठ में 3.8 मिलीमीटर पानी बरसा, जबकि मुक्तेश्वर और पंतनगर में भी बूंदाबांदी रही। यहां 0.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। राजधानी में दोपहर धूप और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही।


बढ़ी ठंड
बारिश की वजह से सुबह के समय ठंडक में बढ़ोत्तरी हुई, हालांकि समय बीतते-बीतते पारा चढ़ने के साथ-साथ इसमें कमी आई।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 87, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 40 दर्ज किया गया।

केदार घाटी मे बारिश
बुधवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। केदारघाटी में बारिश हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदा-बांदी हुई। केदारनाथ, मद्महेश्वर सहित हिमालय की ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने की सूचना है। बारिश होने से मौसम में दोबारा से ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed