{"_id":"56e23e2a4f1c1b56548b4569","slug":"rain-and-snowfall-expected-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः लौटा पश्चिमी विक्षोभ, कहीं बर्फबारी तो कहीं बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः लौटा पश्चिमी विक्षोभ, कहीं बर्फबारी तो कहीं बदरा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 Mar 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
देहरादून में बदला मौसम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता। शुक्रवार को राजधानी देहरादून में सुबह से बादलों का पहरा लगा रहा।
विज्ञापन
उधर, बृहस्पतिवार को गोपेश्वर जिले में सुबह से ही मौसम खुशनुमा रहा, लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए, जिससे निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक हिमपात हुआ। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, लाल माटी सहित ऊंचाई वाले स्थानों पर देर शाम आंशिक हिमपात हुआ।
विज्ञापन
शुक्रवार को मौसम विभाग ने उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ही राजधानी में भी आंशिक बादल आने की संभावना जताई है। प्रदेशभर में बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहा। राजधानी में भी कुछ जगहों पर मामूली बादल आए।
विज्ञापन
दिन में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि रात के तापमान में तेजी से उतार चढ़ाव हो रहा है। इस क्रम में बृहस्पतिवार की रात का तापमान बढ़कर 15 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री था।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि देहरादून में भी आंशिक बादल आ सकते हैं। शाम के वक्त कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।