फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain and snowfall continue in uttarakhand.

शीतलहर से ठिठुरा उत्तराखंड, जमकर हुई बर्फबारी

Mon, 15 Dec 2014 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल, देहरादून Updated Mon, 15 Dec 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
rain and snowfall continue in uttarakhand.

बारिश और बर्फबारी का सिलसिला उत्तराखंड में रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फ गिरी। निचले इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा। पर्वतीय इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। कुछ जगह रास्ते बंद हो गए।

विज्ञापन


चमोली जिले में दोपहर बाद निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम में सात और हेमकुंड साहिब में नौ इंच तक बर्फ जम गई। हिम क्रीड़ा स्थली औली में करीब छह इंच बर्फ जमी है।
विज्ञापन


जोशीमठ में भी ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। नंदादेवी, नंदा घुंघटी सहित अन्य ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ। बर्फबारी से जोशीमठ-औली और गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ मोटर मार्ग कई जगह बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम समेत ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई। सुबह गुनगुनी धूप निकली। बाद में मौसम बिगड़ गया। धाम में दोपहर तक पांच इंच बर्फ गिर गई थी। तापमान माइनस 3 से 5 डिग्री के बीच रहा।

बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त

rain and snowfall continue in uttarakhand.

उत्तरकाशी में भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचली घाटियों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। जिले में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्से पूरी तरह बर्फ से लकदक हो गए हैं। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के साथ ही हर्षिल, धराली, मुखबा, सुक्की टॉप, खरसाली, गीठ, सांकरी, हरकीदून क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर मोटी होती जा रही है।

दो दिनों से बारिश एवं बर्फबारी के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गंगा घाटी में उपला टकनौर, यमुनोत्री क्षेत्र में गीठ वजरी तथा टौंस घाटी में सांकरी हरकी दून क्षेत्र के ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं। बर्फबारी वाले इलाकों में तापमान 0 से 4 डिग्री के बीच बना हुआ है।

देहरादून के जौनसार बावर में बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बिजली गुल रहने से लोगों को काफी दिक्कतें आईं। संचार सेवा ठप होने से 180 गांव का संपर्क अन्य जगहों से कट गया।

मैदान से पहाड़ तक हर जगह ठ‌िठुरन

rain and snowfall continue in uttarakhand.

मसूरी में रविवार को मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह झमाझम बारिश और ओले गिरने के बाद बर्फबारी के आसार दिखे। शाम से पहले धूप निकल आई। बर्फबारी की आस में बड़ी संख्या में सैलानियों ने मसूरी की और रुख किया।

हरिद्वार में सुबह बारिश के साथ ओले गिरे। दोपहर के बाद हल्की धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। देहरादून में भी हल्की बारिश हुई। बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप के भी दर्शन हुए।

कुमाऊं के मुनस्यारी में शाम 5.30 बजे से तेज बारिश होने लगी। चंपावत में दूसरे दिन भी बूंदाबांदी और ओलावृष्टि हुई। पिथौरागढ़ और चंपावत की ऊंची चोटियों पर हिमपात का क्रम दूसरे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल, किलबरी, स्नोव्यू, बिडला, नैना पीक, टिपिनटॉप, कैमिल्स बैक, बारापत्थर समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की आहट के रूप में ओलों ने रविवार को शहर में बरसकर कंपकंपा देने वाली ठंड का अहसास कराया। नगर में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई।

केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य ठप

rain and snowfall continue in uttarakhand.

शनिवार से बिगड़े मौसम के कारण केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य ठप हो गया है। निम के मीडिया प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि मौसम के बिगड़ने से सबसे अधिक परेशानी एमआई-26 के हेलीपैड के निर्माण में हो रही है। मौसम के मिजाज को देखते हुए धाम में सोमवार को संभावित एमआई-26 की ट्रायल लैंडिंग संभव नहीं है।

कहां कितना तापमान
पिथौरागढ़ 5
मुनस्यारी 0
चंपावत 3
हल्द्वानी 6.8
नैनीताल 2
अल्मोड़ा 3
बागेश्वर 7
देहरादून 10.6
(न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

बारिश-बर्फबारी आज भी रहेगी जारी
देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। पहाड़ में विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ही बर्फबारी के भी आसार हैं। जबकि मैदानी क्षेत्रों में बादल व बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed