{"_id":"de7430d710627df0529922cfce03bc24","slug":"rain-and-hailstone-in-kedarnath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश, पारा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश, पारा गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ
Updated Sat, 09 May 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे के बाद पौन घंटे तक केदारधाम में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मौसम परिवर्तन से तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
इससे पहले सुबह से ही केदारनाथ में आसमान साफ होने से चटख धूप खिली हुई थी। धाम में दोपहर 12 बजे तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो शाम चार बजे घटकर 12.7 तक गिर गया। रुद्रप्रयाग में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
1181 ने किए बाबा केदार के दर्शन
यात्रा के आगे बढ़ने के साथ ही केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ने लगी है। शनिवार को धाम में 1181 शिव भक्तों ने दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। कपाट खुलने से लेकर अब तक देश-विदेश के 19714 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
बीकेटीसी की ओर से राजकुमार नौटियाल ने बताया कि गौरीकुंड पैदल रास्ते से प्रात: 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक 674 यात्री केदारनाथ गए। इनमें शाम चार बजे तक 121 यात्री दर्शन कर लौट आए थे।
दिन भर चलीं हेली सेवाएं
दूसरी तरफ गुप्तकाशी सहित अन्य पांच हेलीपैड से आठ हवाई कंपनियों की हेलीकाप्टर सेवा केदारनाथ धाम के लिए दिनभर संचालित होती रही। 1 मई से अब भी हेलीकाप्टर से छह हजार से अधिक लोग बाबा केदार के दर्शन कर लौट चुके हैं।