{"_id":"597b62314f1c1b445f8b495d","slug":"rain-alert-in-uttarakhand-for-next-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में भारी गुजरेंगे अगले दो दिन, सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में भारी गुजरेंगे अगले दो दिन, सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी गुजरेंगे। मौसम विभाग ने सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि आगामी दो दिन गढ़वाल मंडल के सात जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सूबे के अन्य हिस्सों में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। बारिश की वजह से सड़कें बंद हो सकती हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 29 और 30 जुलाई को गढ़वाल मंडल में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह से भारी बारिश का असर शुरू हो जाएगा। बारिश की वजह से पहाड़ की कई सड़कों पर मलबा आ सकता है। प्रशासन को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
वहीं जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम विभाग से मिले पूर्वानुमान के आधार पर शनिवार से अगले तीन दिन तक जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। 31 जुलाई तक होने वाली बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर भूस्खलन की आशंका हो सकती है।
अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और सड़कों की देखरेख करने वाले विभागों से असामान्य बारिश की स्थिति पर अलर्ट रहने को कहा है।