सावधान! अगले तीन दिन संभल कर रहें, उत्तराखंड में 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले तीन दिन उत्तराखंड मौसम देखकर कर निकलें। मौसम विभाग ने 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेष तौर पर पांच जिलों को अधिक अहतियात बरतने की हिदायत दी गई है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन की वजह से रास्ते बंद भी हो सकते हैं। इसके अलावा पहाड़ों में जान-माल का नुकसान भी हो सकता है।
इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। कई जगहों पर तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 72 घंटे देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल बादल छाए रहेंगे और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बारिश की वजह से नुकसान की आशंका को देखते हुए संबंधित जिला प्रशासन को भी एडवाइजरी भेज दी गई है। सोमवार को प्रदेशभर में बारिश होगी। बारिश की वजह से कई जगहों पर पहाड़ी रास्ते भी बंद हो सकते हैं।