इंतजार खत्म, पीएम मोदी के आने से पहले देहरादूनवासियों को मिलेगी डबल लेन टनल और ओवर ब्रिज की सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी सात अक्टूबर को देहरादून आ रहे हैं। उससे पहले हरिद्वार और देहरादून पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और सहारनपुर रोड पर डबल लेन सुरंग चार अक्तूबर से आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी।
अभी तक दोनों परियोजनाओं को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। लेकिन पिछले करीब एक महीने से दोनों परियोजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। मुख्य अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग हरिओम शर्मा ने आरओबी को चार अक्तूबर तक खोले जाने की पुष्टि की है।
लोनिवि (एनएच) दोनों परियोजनाओं को चार अक्तूबर तक हर हाल में पूरा करने में जुट गया है। तकरीबन 100 करोड़ लागत से तैयार हो रही दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से सरकार के साथ ही जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
माना जा रहा है कि देहरादून में सात व आठ अक्तूबर को होने जा रहे निवेशक सम्मेलन को लेकर प्रदेश सरकार पर दोनों परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कराने का भारी दबाव है। निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करना है।
जाम के झाम से मिलेगा छुटकारा
इसमें देश और दुनिया के नामी उद्यमियों के शामिल होने की संभावना है। यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई प्रांतों के निवेशक देहरादून पहुंचेंगे। निवेशकों को सड़क और हवाई यात्रा से देहरादून तक पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए दून और उसके आसपास की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाया जा रहा है।
लेकिन सरकार की सबसे बड़ी चिंता की वजह हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे है, जिस पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। मोहकमपुर रेलवे क्रांसिंग के पास आरओबी का काम चलने की वजह से जाम की सबसे बड़ी समस्या है।
यहां अकसर घंटों जाम की नौबत आ जाती है। लंबे समय से चल रहे करीब 43 करोड़ लागत के इस आरओबी प्रोजेक्ट के निर्माण में पिछले कुछ माह से काफी तेजी है। इसे चार अक्तूबर तक जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
चार अक्तूबर तक तैयार हो जाएगा आरओबी
डबल लेन टनल खुलने से भी मिलेगी राहत
देहरादून-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच डाटकाली मंदिर के पास जाम की समस्या से भी अब छुटकारा मिलेगा। सरकार इनवेस्टर मीट से पहले नव निर्मित डबल लेन टनल को खोलने जा रही है। करीब 57 करोड़ लागत की इस टनल के खुल जाने से राजमार्ग पर यात्रा काफी सुगम हो जाएगी। करीब 300 मीटर लंबी यह प्रदेश की पहली डबल लेन सुरंग है। टनल को इस तरह से डिजाइन किया गया है, उसमें बारिश का पानी न पहुंचे।