{"_id":"0cf425385e0a6099427115da8f5da7bf","slug":"railway-officer-baluni-suicide-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलूनी आत्महत्याः खाली हाथ लौटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलूनी आत्महत्याः खाली हाथ लौटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 13 Dec 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देरादून में रेलवे अधिकारी सुनील कुमार बलूनी खुदकुशी मामले में जांच के लिए दिल्ली गई पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई। पुलिस को हैंड राइटिंग के मिलान के लिए वहां बलूनी का हस्तलिखित कोई कागज नहीं मिल सका है। उधर, विवेचक का कहना है कि अभी दबिश देने का औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारी बलूनी की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को गई पुलिस टीम शुक्रवार को वापस लौट आई। पुलिस रेलवे के बड़ौदा हाउस दिल्ली स्थित कार्यालय गई थी। दरअसल, दून में बलूनी का हिंदी में लिखा कोई दस्तावेज नहीं मिला है।
विज्ञापन
ऐसे में सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग के मिलान के लिए दिल्ली में उनका लिखा कागज लेना था। सूत्रों का कहना है कि रेलवे अधिकारी पुलिस को अभी कोई कागजात उपलब्ध नहीं करा सके हैं। हालांकि, जल्द ही फाइल खंगालकर दस्तावेज देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एसओ नेहरू कालोनी ओमवीर रावत का कहना है कि मामले में अभी दबिश देने का कोई सवाल नहीं है। बता दें कि चार आरोपियों में से तीन दिल्ली के रहने वाले हैं।