{"_id":"02ece266953bef546586c689e39479f0","slug":"railway-officer-arrested-taking-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार घूस लेते रेलवे अधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार घूस लेते रेलवे अधिकारी गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Jan 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेका दिलाने के नाम पर ठेकेदार से घूस ले रहे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर को सीबीआई ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपी काशीपुर में रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात थे। शिकायत पर सीबीआई ने जाल बिछाया, जिसमें आरोपी फंस गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को देहरादून लाया गया है।
सीबीआई ने आरोपी को दस हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया। सीबीआई सूत्रों के अनुसार मनोज जैन रेलवे में ठेकेदारी का काम करता है। कुछ समय पूर्व उसने ठेके के संबंध में काशीपुर में तैनात एनआरई के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रणवीर सिंह सोलंकी से बातचीत की।
विज्ञापन
सोलंकी ने ठेकेदार को बताया कि वह ठेका दिलाने में उसकी मदद कर सकता है। इसके एवज में सोलंकी ने ठेकेदार से रुपयों की मांग की। मनोज ने पैसे नहीं देने की बात कही तो सोलंकी उसके काम रोकने की धमकी देने लगा। इस पर मनोज ने सीबीआई अधिकारियों से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
सीबीआई ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की तो आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद मनोज जैन को विश्वास में लेकर सीबीआई ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने की रणनीति बनाई।
रविवार को मनोज ने आरोपी को रकम लेने के लिए बुलाया। जैसे ही आरोपी ने रकम ली, सीबीआई टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद टीम आरोपी को देहरादून लेकर आ गई है।